📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,386.79 ▼ -1,508.91 (-2.04%) • निफ्टी 50: 22,642.25 ▼ -498.25 (-2.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

शिवराज ने मंत्रियो को दिए निर्देश : हर सोमवार करे कामो का रिव्यू

📅 06 July 2021, 06:31 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शिवराज ने मंत्रियो को दिए निर्देश : हर सोमवार करे कामो का रिव्यू
शिवराज ने मंत्रियो को दिए निर्देश : हर सोमवार करे कामो का रिव्यू

मध्य प्रदेश । मध्यप्रदेश शिवराज कैबिनेट की आज बैठक हुई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने मंत्रियों को नया काम दिया है। उन्होंने मंत्रियों से कहा है कि हर सोमवार को अपने विभाग बैठक करेंगे ही करें। सीएम ने कहा कि हर हफ्ते रिव्यू करेंगे तो अधिकारियों के काम में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को ही सारी चीजें लीड करनी हैं और निर्देशों का पालन अधिकारियों को करना है।

सीएम ने कहा कि हर सोमवार को मंत्री नियमित रूप से बैठक करें। समय सीमा में काम हो रहा है या नहीं हो रहा है, यह चेक करें, निर्देश दें। उन्होंने कहा कि कहीं बाधा लगती है कि देर हो रही है, ठीक से काम नहीं हो रहा है तो हम गंभीरता से लेंगे, मैं भी गंभीरता से लूंगा। सीएम ने मंत्रियों से कहा कि सोमवार की आपकी उपस्थिति और बैठक अधिकारियों के साथ बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर हफ्ते हम टारगेट देखते हुए पूरा कर सकें कि एक हफ्ते में कितना काम, एक महीने में कितना और 3 महीने में कितना काम हुआ।

वहीं, बेटियों के प्रति बढ़ती अपराध की घटनाओं पर सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक रहने में कोई कसर न रह जाए, अब पूरा ध्यान इस पर देना है। विशेषकर बेटियों के साथ जो अपराध हुए हैं, वह अक्षम्य है, कोई यह न सोचे कि वह घरवालों ने ही किए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई परिवार नहीं, कोई घर नहीं। परिवार पर तुरंत कड़ा एक्शन होना चाहिए।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें