📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

शर्मनाक हरकत : शादी से इनकार किया तो उसे अपनी पत्नी बताकर मोहल्ले में लगवा दिए पोस्टर

📅 13 August 2021, 06:05 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शर्मनाक हरकत : शादी से इनकार किया तो उसे अपनी पत्नी बताकर मोहल्ले में लगवा दिए पोस्टर
शर्मनाक हरकत : शादी से इनकार किया तो उसे अपनी पत्नी बताकर मोहल्ले में लगवा दिए पोस्टर

ग्वालियर में प्रेमी की शर्मनाक हरकत सामने आई है। छात्रा के शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने उसे अपनी पत्नी बताते हुए मोहल्ले में पोस्टर लगवा दिए। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिए हैं। आरोपी और छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक ही कोचिंग सेंटर पर करते हैं।

23 साल की युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसकी डेढ़ साल पहले कोचिंग पर अजय करण उर्फ प्रिंस निवासी झालावाड़ से मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद अजय करण ने छात्रा से दोस्ती का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। छात्रा को पता भी नहीं चला और अजय करण उससे एकतरफा प्यार करने लगा। दोस्ती होने के कुछ दिन बाद ही अजय करण ने छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे उसने मना कर दिया।

आरोपी ने छात्रा को बदनाम करने के लिए पूरे मोहल्ले में उसका फोटो लगाकर उसे पत्नी बताया। सोशल मीडिया पर भी फोटो अपलोड किए। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पैसों की मांग रख दी। उससे परेशान छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें