माहेश्वरी समाज की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी परि लडढा को स्कूटी भेंट
विनोद भूतडा रिपोर्टर
देवास.
कन्नौद मध्यप्रदेश
माहेश्वरी समाज जो त्याग सेवा और सदाचार के पथ पर चलता रहा हैं और सदैव प्रतिभा का सम्मान तथा जरूरतमंद की सहायता में अग्रसर रहा है. उसी क्रम में नवनियुक्त माहेश्वरी समाज अध्यक्ष श्री विनोद तापडिया तथा श्रीमती आशु तापडिया जिला पंचायत सदस्य व्दारा माहेश्वरी समाज की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी परि पिता सतीश चंद्र लडडा को हायर सेकंडरी परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने तथा प्रतिदिन अभाव के साथ पढाई करने में होने वाली परेशानी को देखकर श्री तापडिया दंपत्ति परिवार ने स्कूटी भेंट की.
इस दौरान माहेश्वरी समाज कार्यकारिणी तथा माहेश्वरी महिला मंडल देवास जिला कार्यकारिणी कन्नौद नगर कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे. सभी ने तापडिया दंपत्ति परिवार के प्रयास की सराहना की.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश के सागर में मचा हड़कंप : जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत : प्रशासनिक अमले में हलचल तेज