📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

श्री चारभुजा के दर्शन के लिए पैदल यात्री पीपलेश्वर महोदव मंदिर आलीराजपुर से रवाना हुए

📅 27 August 2019, 05:18 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil bagora...✍ • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री चारभुजा के दर्शन के लिए पैदल यात्री पीपलेश्वर महोदव मंदिर आलीराजपुर से रवाना हुए
श्री चारभुजा के दर्शन के लिए पैदल यात्री पीपलेश्वर महोदव मंदिर आलीराजपुर से रवाना हुए

● मंदिर-मंदिर दर्शन कर देश की खुशहाली के लिए कामना की

आलीराजपुर। पीपलेश्वर महोदव मंदिर आलीराजपुर से श्री चारभुजा राजस्थान पैदल यात्रियों का जत्था धूमधाम से रविवार को सुबह 10 बजे रवाना हुआ। श्री चारभुजा राजस्थान पैदल यात्रियों का जत्था के आगे ढोल, डीजे और बैंड, नकाडे बज रहे थे। हाथ में भगवा ध्वज और सिर पर भगवान चारभुजा की तस्वीर लिए जय चारभुजा की के जयघोष के साथ यात्री नगर के प्रमुख मार्ग नीम चौक, पोस्ट आफिस चौराहा, झंडा चौक, रामदेव मंदिर, दाहोद नाका, समाधी स्थल होते हुए यात्रा के आगे पड़ाव के लिए निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति, पुरुषों और युवाजन के साथ कई समाजसेवी भी मौजूद थे।
● रात्रि विश्राम वडी में :- इस यात्रा के संचालक श्री सुनील कापडिय़ा ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री चारभुजा पैदल यात्रीयों का एक जत्था का रविवार को रात्रि विश्राम आंबुआ में रखा गया था, लेकिन बारिश के चलते यात्रियों को 8 किमी पूर्व ही ग्राम वडी में रात्रि विश्राम करवाया गया। रात्रि में यात्रियों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई। इसके बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री सुनील कापडिय़ा ने पालीवाल वाणी को आगे बताया, पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों के भोजन, पानी और रहने की व्यवस्था समिति की ओर से की गई है। यात्रा डोल ग्यारस के दिन चारभुजा पहुंचेगी। जहां पर दर्शन करने के पश्चात रूप नारायण में ध्वज चढ़ाकर यात्री पुनः आलीराजपुर के लिए रवाना होंगे।

● मंदिर-मंदिर दर्शन कर देश की खुशहाली के लिए कामना की

चारभुजा पैदल यात्रियों ने इस यात्रा के दौरान जहां-जहां मंदिर दिखा, वहां पर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर पुजारियों ने भी प्रसादी देकर यात्रा के मंगल होने की कामना की। नगर के रणछोड़ राय मंदिर, नृसिंह मंदिर, झंडा चौक स्थित शिव मंदिर, रामदेव मंदिर, सांई मंदिर में यात्रियों द्वारा भगवान के दर्शन किए गए। यात्रा में करीब 75 यात्री शामिल है। यात्रा 15 दिन की है। समिति के प्रदीप राठौड़, सुनिल कापडिय़ा, भरत मोदी ने बताया, यात्रा के साथ समिति के आलीराजपुर से चारभुजा पैदल यात्रा संघ में पूरी यात्रा के दौरान रामलाल माली, अंकुश राठौड़ अनिल माली यात्रा व्यवस्थापक में रहेंगे।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो से-Sunil Paliwal-Anil Bagora ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें