📅 Wednesday, 07 October 2026 | 05:06 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,067.81 ▲ +1,158.11 (+1.61%) • निफ्टी 50: 22,776.10 ▲ +354.20 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,100 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

MP Weather News : भोपाल, खंडवा-डिंडौरी में तेज बारिश, प्रदेश के 14 जिलों में गिरा पानी, इंदौर में 2 हफ्ते से इंतजार

📅 13 July 2024, 10:55 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP Weather News : भोपाल, खंडवा-डिंडौरी में तेज बारिश, प्रदेश के 14 जिलों में गिरा पानी, इंदौर में 2 हफ्ते से इंतजार
MP Weather News : भोपाल, खंडवा-डिंडौरी में तेज बारिश, प्रदेश के 14 जिलों में गिरा पानी, इंदौर में 2 हफ्ते से इंतजार

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में टुकड़ों में बारिश हो रही है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल, खंडवा और डिंडौरी में तेज बारिश हुई, लेकिन भोपाल में यह बारिश पूरे शहर में एकसाथ ना होकर कुछ इलाकों में ही असर दिखा (MP Weather Update) पाई।

दमोह में सबसे ज्यादा बारिश

शुक्रवार को सीधी में 1.4 इंच पानी गिर गया। वहीं, भोपाल, गुना और नौगांव में करीब 1-1 इंच बारिश दर्ज की गई। बैतूल, धार, इंदौर, खंडवा, रतलाम, खजुराहो, रीवा, टीकमगढ़ और बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश (MP Weather Update) हुई। सबसे ज्यादा बारिश दमोह में औसतन 3.3 इंच हुई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शिवपुरी, अशोकनगर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, सागर, बैतूल में तेज बारिश होने का अलर्ट (MP Weather Update) जारी किया है।

इन जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार

इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में टीकमगढ़, निवाड़ी के ओरछा, छतरपुर के खजुराहो, पन्ना, दमोह और हरदा में आकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, सतना के चित्रकूट, खंडवा, खरगोन,अशोकनगर, भोपाल, सागर में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

बैतूल, गुना, राजगढ़, देवास, सिवनी, बालाघाट, उमरिया, शहडोल, कटनी, शिवपुरी, दतिया के रतनगढ़, विदिशा के उदयगिरि, रायसेन के भीमबेटका और सांची, सीहोर, रतलाम में हल्की गरज के साथ बिजली चमकने के आसार हैं।

शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, बड़वानी, इंदौर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, जबलपुर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर के अमरकंटक, रीवा, सीधी, सिंगरौली और श्योपुर में भी मौसम बदलाव देखने (MP Weather Update) को मिलेगा।

इंदौर में गरज रहे, बरस नहीं रहे बदरा

इंदौर में जुलाई का दूसरा हफ्ता लगभग समाप्ति होने को है, लेकिन बादल ललचा कर ही चले जाते रहे हैं। रोज बादल तो छा रहे हैं, बरस नहीं रहे। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। बारिश के आसार बनते दिखाई देते हैं, लेकिन बिन बरसे ही बादल चले जाते हैं। अब तक सीजन की कुल बारिश 5 इंच ही हुई है। शुक्रवार सुबह भी घने बादल छाए रहे। दोपहर को कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। दिन का टेम्प्रेचर 30.7 डिग्री (MP Weather Update) रहा।

इंदौर में स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं बन रहा

मौसम विभाग के मुताबिक जो ट्रफ प्रदेश से गुजर रहा था, वो अब बहुत ऊपर निकल गया है। वर्तमान में स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं है। कुछ दिनों के बाद सिस्टम की फिर से स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। अभी इंदौर संभाग में बादल छाने के साथ कुछेक क्षेत्रों में सिर्फ हल्की बारिश के (MP Weather Update) आसार हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें