📅 Monday, 28 September 2026 | 02:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान बड़ा हादसा : भरभरा कर गिरा मंच, कई लोग घायल

📅 08 August 2023, 12:32 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान बड़ा हादसा : भरभरा कर गिरा मंच, कई लोग घायल
मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान बड़ा हादसा : भरभरा कर गिरा मंच, कई लोग घायल

नीमच : 

मध्यप्रदेश के नीमच के मनासा में जनपद पंचायत द्वारा बनाया गया स्वागत मंचरोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने भारभरा कर गिर गया। इस हादसे में जनपद पंचायत मनासा के चार कर्मचारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल कर्मचारियों का पैर फैक्चर हुआ है, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय नीमच में जारी है।

इस दौरान कई स्थानों पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाए गए। वहीं, जनपद पंचायत मनासा द्वारा भी सीएम के स्वागत के लिए मंच बनाया गया। मंच पर भीड़ अधिक होने के कारण सीएम का स्वागत करने के दौरान जनपद पंचायत द्वारा बनाया गया मंच सीएम के सामने ही भरभरा कर गिर गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मंच पर गिरने से जनपद पंचायत के चार कर्मचारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी चार घायलों के पैर में फैक्चर हुआ है, जिनको तुरंत जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया।

बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मनासा में आयोजित विकास पर्व में 1245.42 करोड़ के विभिन्न 13 कार्यो का भूमिपूजन कर शिलान्यास करने मनासा पहुंचे थे। कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से मनासा से तीन किलोमीटर दूर ग्राम बरडिया हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री ने रोड शो शुरू किया। रोड़ शो में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें