📅 Saturday, 31 October 2026 | 08:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,100 • 🌤️ उज्जैन: 20°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

मैहर माता : छह महीने में 44 लाख ने किए दर्शन

📅 27 September 2022, 10:23 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मैहर माता : छह महीने में 44 लाख ने किए दर्शन
मैहर माता : छह महीने में 44 लाख ने किए दर्शन

मैहर : मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थलों में देसी टूरिस्ट्स का फेवरेट मैहर है। यहां 6 महीने में 44 लाख से ज्यादा भक्तों ने शारदा मैया के दर्शन किए हैं। इसके बाद चित्रकूट में 14 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। विदेशियों को पन्ना के टाइगर पसंद आ रहे हैं। यहां पिछले 6 महीने में 77 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे हैं।

मध्यप्रदेश में 2 साल से देसी पर्यटकों की खास पसंद मैहर और चित्रकूट बना हुआ है, जबकि विदेशियों की पहली पसंद पन्ना है। ट्रेंड देखें तो 100 में से 33 देसी टूरिस्ट्स मैहर या चित्रकूट जाते हैं, जबकि 100 में से 85 टूरिस्ट्स पन्ना जाते हैं। प्रदेश में 1 जनवरी से 30 जून तक पौने 2 करोड़ देसी पर्यटक पर्यटन, धार्मिक, ऐतिहासिक और शहरी क्षेत्रों में पहुंचे।

इनमें से करीब 58 लाख पर्यटक दोनों जगह गए। इधर, 91 हजार विदेशी टूरिस्ट्स में से 77 हजार ने पन्ना के टाइगर देखे। शहरों की बात करें तो इंदौर की रौनक फिर से लौट आई है। बीते साल कोरोना के कारण इंदौर में कम पर्यटक पहुंचे थे, लेकिन इस साल जून तक ही 33 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंच चुके थे। पिछले साल करीब साढ़े 16 लाख पर्यटक ही इंदौर गए थे। पिछले साल भोपाल ने इंदौर को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, इस बार अब तक करीब सवा 7 लाख पर्यटक भोपाल आए हैं। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें