📅 Tuesday, 22 September 2026 | 05:56 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,050 🥈 चांदी (1kg): ₹246,200 ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh : मऊगंज की पहली कलेक्टर होंगी सोनिया मीना

📅 14 August 2023, 12:39 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Madhya Pradesh : मऊगंज की पहली कलेक्टर होंगी सोनिया मीना
Madhya Pradesh : मऊगंज की पहली कलेक्टर होंगी सोनिया मीना

मऊगंज :

मध्यप्रदेश में अब जिलों की संख्या 53 हो गई है। रीवा जिले  से अलग होकर मऊगंज नया जिला बन गया है। इसे तीन तहसीलों को मिलाकर नया जिला बनाया गया है। राजस्व विभाग की तरफ से रविवार को नए जिले के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए।

मऊगंज जिला मुख्यालय होगा। इसमें मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना तहसील को शामिल किया गया है। अब रीवा जिले में 9 तहसीलें हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्यौंथर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया तथा मनगंवा शेष रहेंगी। जानकारी के अनुसार मऊगंज के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नामों का एलान भी जल्द हो जाएगा। नया जिला मऊगंज में 15 अगस्त से अस्तित्व में आ जाएगा।

राज्य सरकार ने मऊंगज के पहले कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2013 बैच की अधिकारी सोनिया मीना को नए जिले का कलेक्टर बनाया है। मीना के पास अभी संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं और अतिरिक्त प्रभार मध्य प्रदेश तथा प्रशिक्षण परिषद का था। वहीं, गृह विभाग ने आईपीएस वीरेंद्र जैन को मऊंगज का पुलिस अधीक्षक बनाया है। जैन अभी सेनानी 8वीं वाहिनी, विसबल, छिंदवाड़ा में पदस्थ है। बता दें, 4 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। इसके अलावा सीएम शिवराज ने 20 जुलाई को उज्जैन से अलग करके नागदा को 54 वां जिला बनाने का भी एलान किया है।

प्रदेश में विदिशा जिले की सिरोंज तहसील को भी जिला बनाने की मांग उठ रही है। सिरोंज तहसील को जिला बनाने को लेकर तो प्रदर्शन भी हो रहे है। इसके अलावा सागर जिले के बीना, गुना जिले के चाचौंड़ा, छिंदवाड़ा जिले के पांर्ढुणा और सतना जिले की मैहर तहसील को जिला बनाने की मांग उठती रही है। प्रदेश में चुनाव से पहले जिला बनाने का सिलसिला पुराना है। 1998 में प्रदेश में 16 जिले बनाए गए थे। 2003 में अशोकनगर, बुरहानपुर, अनूपपुर, 2008 में अलीराजपुर, सिंगरौली और 2013 में आगर मालवा और पांच साल पहले निवाड़ी को जिला बनाया गया। शाजापुर से अलग होकर नया जिला बना आगर मालवा और टीकमगढ़ से अलग होकर बना निवाड़ी जिला इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनने से पुराने जिलों पर भी निर्भर है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें