📅 Wednesday, 25 November 2026 | 03:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.71 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹122,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹147,500 • ☀️ उज्जैन: 16°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश : गहने गिरवी रख बागेश्वर धाम के दरबार पहुंची गरीब महिला, बाबा ने निकाली पर्ची तो खुला राज, शास्त्री जी का वीडियो वायरल

📅 25 March 2023, 12:42 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश : गहने गिरवी रख बागेश्वर धाम के दरबार पहुंची गरीब महिला, बाबा ने निकाली पर्ची तो खुला राज, शास्त्री जी का वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश : गहने गिरवी रख बागेश्वर धाम के दरबार पहुंची गरीब महिला, बाबा ने निकाली पर्ची तो खुला राज, शास्त्री जी का वीडियो वायरल

बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में स्थित हनुमान जी का मंदिर है। बागेश्वर धाम के दरबार में लोग अपनी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान बताते हैं।

कई बार तो जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लोग अपनी समस्या बताते हैं, तो उनकी समस्या सुनकर खुद वह भी भावुक हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम सरकार के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिनमें हम सभी लोग यह देखते हैं कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों की समस्याओं का समाधान बताते हैं।

इसी बीच हाल ही में एक वीडियो बागेश्वर धाम सरकार के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया गया है। जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने दरबार में एक गरीब महिला का पर्चा निकाला तो हर कोई हैरत में पड़ गया। उन्होंने ना सिर्फ उस महिला के मन की बात बता दी बल्कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उस महिला की समस्या सुनकर खुद भी भावुक हो गए और उन्होंने कुछ रुपए देकर उसकी मदद भी की।

महिला ने बताई अपनी समस्या

दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में एक महिला हाल ही में पहुंची थी। उस महिला को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच पर बुला लिया। महिला ने माइक लेकर यह कहा कि मेरे पास किराया तक नहीं था यहां आने के लिए। महिला कहती है कि वह बहुत गरीब है। उसकी नौकरी चली गई है। दिव्य दरबार में आने के लिए वह लंबे समय से कोशिश कर रही है। लेकिन इस बार पहुंची है।

महिला अपनी समस्या को बताते बताते रोने लगती है। महिला कहती है कि कान के गहने गिरवी रख कर दिव्य दरबार आई हूं। गुरु जी मैं क्या बताऊं, मेरे घर की कंडीशन क्या है। इस पर बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जब महिला का पर्चा निकाला था उसमें भी यही बातें लिखी हुई थी। महिला की बात खत्म होने के बाद बागेश्वर धाम सरकार ने महिला से पर्चा पढ़ाया। बागेश्वर धाम सरकार ने इस दौरान महिला को उसकी समस्या का समाधान भी बताया।

धीरेंद्र शास्त्री ने दिए पैसे

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला की समस्या सुनने के बाद धीरेंद्र शास्त्री भी काफी भावुक हो जाते हैं। महिला की समस्या का समाधान बताने के साथ-साथ वह महिला के आंचल में कुछ रुपए गहने छुड़ाने के लिए भी डाल देते हैं। आपको बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अगला दरबार मुंबई में लगने वाला है। 18 मार्च को सेंट्रल पार्क मैदान, एसके स्टोन, मीरा रोड पर शाम 4:00 बजे यह दरबार लगेगा। उसके बाद 19 मार्च को वह सनातन धर्म पर भी चर्चा करेंगे।

जब आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर प्रकाश टाटा ने किया था चैलेंज

आपको बता दें कि हाल ही में छिंदवाड़ा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर प्रकाश टाटा ने बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चैलेंज किया था। उस समय वह काफी चर्चा में आ गए थे। टाटा ने उनके साथ साथ सभी पर्चा निकालने वाले बाबाओं को चैलेंज किया था। उन्होंने कहा था कि “अगर कोई उनके मन की बात हुबहू बता दे तो वह उसे एक करोड़ रुपए देंगे। उन्होंने कहा था कि पर्ची बनाने वाले बाबा अगर चमत्कार करते हो तो मेरे मन की बात लिख कर बता दें।”

वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने इस चैलेंज पर यह कहा था कि “हम कोई फरमाइशी गीत नहीं हैं। कई बार चैलेंज स्वीकार किया, कई बार प्रति-उत्तर दिया। हर बार टेस्ट दिया। भला अब यही थोड़ी देते रहेंगे। चैलेंज करने वालों ने सस्ती लोकप्रियता पाने का एक ढंग पा लिया है।”

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल