अपहरण की साजिश रच कुश्ती के कोच के साथ भाग गई, नाबालिग रेसलर
कर्ण मिश्रा
ग्वालियर : मध्यप्रदेश में नाबालिग रेसलर का सनसनीखेज अपहरण मामले की गुत्थी सुलझ गई है. नाबालिग ने खुद ही अपहरण की साजिश रच कुश्ती के कोच के साथ भाग गई थी. आरोपी ने चंड़ीगढ़ होईकोर्ट में धर्म परिवर्तन और सुरक्षा के लिए याचिका लगाई तप पुलिस की नजर पड़ी.
जानकारी के अनुसार प्लान बनाकर नाबालिग रेसलर कुश्ती के कोच के साथ ग़ायब हुई थी. नाबालिग रेसलर के अपहरण के मामले में डेढ़ महीने बाद पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है. आरोपी कोच हरियाणा का रहने वाला है. आरोपी नाबालिग को भोपाल से अगवा कर ले गया था. नाबालिग के साथ मिलकर आरोपी ने प्लान बनाया था. प्लान के मुताबिक नवीन से बात कर के कार से रवाना हो गई थी. पुलिस ने टीटी नगर स्टेडियम और क्रेडिट कार्ड समेत सर्विलांस कैमरे से सुराग़ लगाया. बीते 9 नवम्बर 2022 को स्टेडियम के पास से नाबालिग रेसलर ग़ायब हुई थी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Paliwal Samaj indore : सहकारिता महर्षि पंड़ित श्री इंद्रलाल जी व्यास की स्मृति में द्वितीय संगीतांजलि समारोह संपन्न
इंदौर : सवर्ण समाज ने सौंपा ज्ञापन : नवंबर में दिल्ली कूच की घोषणा, आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का निर्णय