📅 Tuesday, 22 September 2026 | 10:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,025.95 ▲ +166.96 (+0.22%) निफ्टी 50: 23,434.10 ▲ +19.80 (+0.08%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,150 🥈 चांदी (1kg): ₹248,600 ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

जावरा परिक्रमा : श्री सत्यनारायण मंदिर प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर महाआरती एवं प्रसादी का वितरण

📅 03 February 2021, 01:38 AM ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जावरा परिक्रमा : श्री सत्यनारायण मंदिर प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर महाआरती एवं प्रसादी का वितरण
जावरा परिक्रमा : श्री सत्यनारायण मंदिर प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर महाआरती एवं प्रसादी का वितरण

जावरा (जगदीश राठौर पत्रकार...) 150 वर्ष प्राचीन लाला गली जावरा स्थित श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा की सत्यनारायण मंदिर  की पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 28 जनवरी से 1 फरवरी 2017 तक धूमधाम से मनाया गया। इसी श्रंखला में 1 फरवरी 2021 सोमवार को प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर लाला गली स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर पर भगवान श्री सत्यनारायण जी की महाआरती एवं प्रसादी का वितरण किया गया। प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर मंदिर पर आकर्षक बैलून एवं विद्युत सज्जा की गई। महाआरती पुजारी श्री रविंद्र उपाध्याय (पप्पूजी) के सानिध्य में संपन्न हुई। महाआरती के अवसर पर सर्वश्री श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा के संरक्षक कन्हैयालाल सिसोदिया, राधेश्याम राठौर (गब्बू जी), परामर्शदाता महेश राठोर (सेलिब्रेशन) व गोवर्धनलाल राठौर (मिर्ची वाले), अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार, उपाध्यक्ष मुकेश राठौर (कांटा बाट वाले), रमेश सोलंकी (कोषाध्यक्ष), संजय गहलोत (उप कोषाध्यक्ष), पूर्व सचिव पवन परमार, वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल परमार, जगदीश राठौर (बड़नगर वाले), कार्यसमिति सदस्य निरंजन गहलोत, सक्रिय समाजसेवी कैलाश राठौर (शिव ट्रेडर्स), धनराज राठौर (किराना), मोहनलाल राठौर (आइसक्रीम वाले), गोविंद राठौर (गजक वाले), सुरेंद्र गहलोत शिक्षक, अशोक सिसोदिया, मनोहर फकीरचंद राठौर (पटेल), हरीश राठौर (ट्रेलर), संस्कार सिसोदिया, सुरेश राठौर, उज्जवल सिसोदिया, के अलावा अन्य नागरिक तथा राठौर समाज महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती रमा सिसोदिया, श्रीमती चंदा राठौर (चक्की वाले), वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती पार्वती रामलाल राठौर, श्रीमती सोहन बाई शिवनारायण राठौर, श्रीमती सत्या संजय गहलोत, श्रीमती राधा रामलाल राठौर, श्रीमती पुष्पादेवी मुकेश राठौर (कांटा बाट वाले), श्रीमती पिंकी पवन परमार, सुश्री दीपिका शिवनारायण राठौर, सुश्री टीना राठौर सहित अनेक समाज जन एवं मातृशक्ति मौजूद रही। कोरोना कोविड-19 के कारण अन्य बड़े आयोजन नहीं किए गए।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें