📅 Tuesday, 29 September 2026 | 07:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,860 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के बजाय ब्रिटिश हुकूमत की तर्ज पर मनमाने टैक्स लगाकर जनता का कर रहा है, भावनात्मक शोषण : श्री सुरेश पचौरी

📅 10 October 2022, 01:35 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 7 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के बजाय ब्रिटिश हुकूमत की तर्ज पर मनमाने टैक्स लगाकर जनता का कर रहा है, भावनात्मक शोषण : श्री सुरेश पचौरी
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के बजाय ब्रिटिश हुकूमत की तर्ज पर मनमाने टैक्स लगाकर जनता का कर रहा है, भावनात्मक शोषण : श्री सुरेश पचौरी
  • राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा नफरत और अलगाव के खिलाफ दिलों को जोड़ने वाली यात्रा 

  • कमलनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की जन विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रमक भूमिका निभाने को पूरी कांग्रेस पार्टी तैयार 

  • सागर : भारत सरकार के पूर्व रक्षा राज्यमंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री सुरेश पचौरी जी एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे। उनके साथ पीसीसी के सागर जिला कांग्रेस प्रभारी श्री अवनीश भार्गव भी यहां पहुंचे। यहां पहुंचने पर शहर में प्रवेश के पहले कांग्रेसजनों ने उनकी भव्य अगवानी कर स्वागत किया। उन्होंने यहां आयोजित प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य ब्राह्मण सभा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा विभिन्न कांग्रेस नेताओं की निवास पर भी गए।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी जी के शहर में पहुंचने से पहले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे रेखा चौधरी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक पप्पू गुप्ता रामकुमार पचौरी मुकुल पुरोहित राजकुमार पचौरी नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव पार्षद ताहिर खान सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे जमना प्रसाद सोनी सुरेंद्र चौबे,  रितेश पांडे दीनदयाल तिवारी शौकत अली शरद पुरोहित महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान महेश जाटव भैयन पटेल  प्रदीप जैन कुल्फी राजाराम सरवैया चक्रेश रोहित रितेश रोहित कुंजीलाल लडिया ,औंकार साहू, अंकुर यादव,मोंटी साहू,विष्णु अग्रवाल,निक्की यादव,संजय विजौलिया आदि कांग्रेसजनों ने उनकी भव्य अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया।

    प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश पचौरी यहां से सीधे ही प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए मोती नगर स्थित महाकवि पद्माकर सभागार पहुंचे। कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा मीडिया से अनौपचारिक मुलाकात भी की। यहां उन्होंने सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा किए जाने वाले मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम की निरंतरता और सक्रियता की सराहना की। सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से राजकुमार पचौरी अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर अभिनव मिश्रा समेत कई कांग्रेसी शामिल रहे।

     श्री सुरेश पचौरी सर्किट हाउस से रवाना होकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक के निवास पर पहुंचे। यहां उनके पिता श्री बिहारी लाल सबलोक के साथ ही परिजनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। श्री पचौरी ने डॉ संदीप सबलोक की पुत्री युक्ति के हाल ही में जयपुर में संपन्न हुए विवाह पर संपूर्ण सबलोक परिवार को अपनी बधाई देते हुए नवयुगल के सुखी व दीर्घ वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान सबलोक परिवार के अलावा रितेश पांडे पार्षद ताहिर खान रिचा सिंह गौर नीलोफर चमन अंसारी रजिया खान आदिल राईन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

    पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री त्रिलोकी नाथ कटारे के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। वे वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सुहाने सुरेंद्र चौबे तथा युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे के निवास पर भी पहुंचे जहां उनके परिजनों ने श्री पचौरी का गुलदस्ते एवं फूल मालाओं से स्वागत किया।

    स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से अनौपचारिक मुलाकात में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार लगातार रूप से जनहित की अनदेखी कर रही है और भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश का नौजवान रोजगार के लिए परेशान है वही किसान को समय पर खाद बीज और फसल का पूरा दाम नहीं मिल पा रहा है। समाज का कमजोर वर्ग और महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सागर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर यहां की जनता का भावनात्मक शोषण किया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के बजाय गड्ढों से भरी बदहाल सड़कों और गंदगी के साथ ही ब्रिटिश हुकूमत की तरह मनमाने रूप से नए-नए टैक्स लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है।

    आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा और इसकी सरकार को जनता जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ भाजपा की जन विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रमक भूमिका निभाएगी और अगले चुनाव में एक बार फिर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की लोक कल्याणकारी सरकार की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा नफरत और अलगाव के खिलाफ दिलों को जोड़ने वाली यात्रा है जिसके सकारात्मक परिणाम देशभर में आना शुरू हो गए हैं और भाजपा अपने सिहासन डोलने की आशंका से इस यात्रा से बेहद भयभीत और घबराई हुई है।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें