श्री राधा कृष्ण मंदिर में लगातार चल रहा मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा पाठ
📅 11 May 2023, 12:39 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
जबलपुर :
जबलपुर संभागीय अध्यक्ष संजय भाटिया ने पालीवाल वाणी जानकारी देते हुए बताया श्री राधा कृष्ण सनातन धर्म मंदिर गोरखपुर में हर मंगलवार लगातार चल रहे. हनुमान चालीसा के पाठ, जिसमें आज राम की कृपा से 48 वे हनुमान चालीसा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. हनुमान चालीसा का पाठ, श्री राम भजन, आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ.
लकी भाटिया एवं विनोद आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि हर हफ्ते यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता है, जिस में भव्य रुप में महिलाएं भी शामिल होती है. हर हफ्ते चल रहे पाठ में जिसमें मंदिर से जुड़े भक्त लोग बारी-बारी अपनी तरफ से भव्य रूप में प्रसाद का वितरण करते हैं.
मंदिर समिति अध्यक्ष चंद्र कुमार भनोट जी ने जबलपुर वासियों से अपील की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हनुमान चालीसा पाठ का लाभ उठाएं. जिसमें मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र कुमार भनोट, डी आर सेठी, हरीश सबरवाल, समाजसेवी संजय भाटिया, ललित पटेल, ज्वाला प्रसाद पुंज, विनोदानंद, संदीप सेठी, लकी भाटिया, हरीश खत्री, संजय भसीन, बंटी बस्सी, कपिल द्विवेदी, समस्त महाराज गण एवं अन्य राम भक्त कृष्ण भक्त उपस्थित रहे.

📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय: