📅 Tuesday, 29 September 2026 | 07:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,860 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

सेवक सरदार बलवीर सिंह को फाउंडेशन परिवार ने किया सम्मानित

📅 02 May 2023, 12:41 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सेवक सरदार बलवीर सिंह को फाउंडेशन परिवार ने किया सम्मानित
सेवक सरदार बलवीर सिंह को फाउंडेशन परिवार ने किया सम्मानित

जबलपुर :

राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन परिवार जबलपुर संभाग के संभागीय अध्यक्ष संजय भाटिया की अध्यक्षता में टीम के सभी पदाधिकारियों के साथ में श्री गुरु सिंग सभा रांझी के स्टोर इंचार्ज सरदार बलबीर सिंह मट्ठारू जी जो लगातार गुरु घर में अपनी सेवा दे रहे हैं. उनके जन्मदिवस पर फाउंडेशन परिवार द्वारा शॉल, पुष्पमाला, एवं भारत माता की स्मृति चिन्ह भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और गुरु से प्रार्थना की कि उन्हें हमेशा स्वस्थ रखें और ऐसे ही गुरु साहिब की सेवा में लगे रहे. 

जिला प्रभारी सोमेश पाल ने जानकारी देते हुए बताया समाज के प्रति समाज के प्रति सच्चे सेवक का सम्मान हमारे माननीय अध्यक्ष महोदय के मार्गदर्शन में लगातार किया जाता है 

गुरु सिंग सभा द्वारा भी सम्मानित किया गया एवं केक काटकर जन्मदिन को यादगार बनाया. जिसमें संभागीय अध्यक्ष संजय भाटिया, जिला प्रभारी सोमेश पाल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष रश्मि कोरी, सदस्य रीना कोरी, उपस्थित रहे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें