नुपुर शर्मा के समर्थन में बयान देने पर बजरंग दल के पदाधिकारी पर जानलेवा हमला
उज्जैन : मध्य प्रदेश के आगर जिले में ढाबे के समीप बुधवार दोपहर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पर जानलेवा हमला हो गया। हमलावरों ने बाइक से जा रहे बजरंग दल नेता को रोका और नाम पूछने के बाद कहा कि नुपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया था क्या? इसके बाद उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें उज्जैन रेफर कर दिया गया। आगर थाने की पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
हमलावरों ने बाइक से जा रहे बजरंग दल नेता को रोका और नाम पूछने के बाद कहा कि नुपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया था क्या? इसके बाद उन पर हथियारों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें उज्जैन रेफर कर दिया गया।
आगर पुलिस ने बताया कि आयुष माली बजरंग दल के प्रखंड संयोजक हैं। उन्होंने एक माह पूर्व नुपुर शर्मा के पक्ष में आगर कलेक्टर को ज्ञापन दिया था और उनके पक्ष में मीडिया को भी बयान दिया था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक पर बैठकर उज्जैन रोड की ओर जा रहे थे। इस दौरान ढाबे के समीप दोपहिया वाहनों से आए कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोकी और नाम पूछकर हमला कर दिया।
हमले के कुछ ही देर बाद पीछे की ओर से आयुष के दोस्त रजत व कुछ अन्य साथियों को वहां आता देखकर हमलावर भाग निकले। इसके बाद उन्हें आगर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उज्जैन जिला अस्पताल के लिए उन्हें रेफर कर दिया।आगर पुलिस ने आयुष पर जानलेवा हमला करने के मामले में आसिफ, अरबाज, सरफराज, ¨चकी, अम्मू मेवाती, अमन मेवाती, सोहेल, मुन्ना मेवाती, सलमान, फिरदोस, समीर मेव तथा साजिद के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत कई गंभीर धाराओं में नामजद केस दर्ज किया है।
फाइल फोटो
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
दिगम्बर जैन समाज में सोशल मीडिया की मर्यादा बनाए रखना समय की आवश्यकता, संतों की वाणी को विवादों का माध्यम बनाना धर्म की गरिमा के विरुद्ध
MP Police Constable Exam Date 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की नई तारीख जारी, 9 दिसंबर से होगा एग्जाम
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की मौज-मस्ती : साल 2027 के प्रस्तावित कैलेंडर में कुल 121 दिन मिलेगी