📅 Monday, 14 September 2026 | 10:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,130 🥈 चांदी (1kg): ₹238,100 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
मध्य प्रदेश

शराब दुकान पर फेंका गोबर : उड़ता पंजाब की तरह कहीं उड़ता मध्यप्रदेश न बन जाए : उमा भारती

📅 18 June 2022, 09:47 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शराब दुकान पर फेंका गोबर : उड़ता पंजाब की तरह कहीं उड़ता मध्यप्रदेश न बन जाए : उमा भारती
शराब दुकान पर फेंका गोबर : उड़ता पंजाब की तरह कहीं उड़ता मध्यप्रदेश न बन जाए : उमा भारती

ओरछा : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ओरछा में शराब दुकान पर गोबर फेंका और अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा सरकार को ज्ञापन दिए और प्रशासन से भी इस दुकान को हटाने के लिए कहा. दुकान के विरोध में अब लोग कोई भी एक्शन लेते हैं, तो अपराध नहीं कहा जाएगा. क्योंकि यहां दुकान खोलना ही महा अपराध है. 

मध्य प्रदेश उड़ता पंजाब की तरह कहीं उड़ता मध्यप्रदेश न बन जाए. अगले ट्वीट में उन्होंने कहा पवित्र गोशाला की गाय का थोड़ा सा गोबर मैंने शराब की दुकान पर छिड़क दिया है, उमा भारती पिछले कुछ महीने से प्रदेश में शराबबंदी की मांग को लेकर आक्रामक नजर आ रही हैं. इससे पहले वे भोपाल में शराब दुकान पर पत्थर फेंककर अपनी नाराजगी जता चुकी हैं.

पावन नगरी के माथे पर बड़ा कलंक

उमा भारती भोपाल से ओरछा आई थीं. शाम 7 बजे समर्थकों के साथ ओरछा के स्वामी विवेकानंद तिराहे स्थित देसी/विदेशी शराब की दुकान पर पहुंच गई. उन्होंने तीन/चार बार शराब की दुकान पर गोबर फेंककर पूरी दुकान गोबर से पोत दी. ट्वीट कर लिखा ओरछा के प्रमुख प्रवेश द्वार पर यह दुकान इस जगह के लिए स्वीकृत ही नहीं है. यह किसी दूर गांव के लिए स्वीकृत है, लेकिन ओरछा के मुहाने पर खुली है. इस बारे में जनता ने और हमारे संगठन के लोगों ने लगातार धरने प्रदर्शन किए. सरकार को ज्ञापन दिए और प्रशासन से भी इस दुकान को हटाने के लिए बार-बार गुहार लगाई, क्योंकि यह इस पावन नगरी के माथे पर ही बड़ा कलंक है. यहां पर दुकान खोलना ही महाअपराध है.

दर्शन के लिए जाने वाले रास्ते में खोल दी दुकान

मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा मेरी जानकारी में एक महीने पहले यह दुकान लाई गई थी. जिस रास्ते पर ओरछा के रामराजा सरकार के दर्शन के लिए जाते हैं, उसी रास्ते पर यह दुकान खोल दी गई. इसका मतलब यही है कि दर्शन के लिए जाने से पहले शराब का आचमन करें. यहां आने से पहले मैंने फोन भी किया था कि मैं दर्शन के लिए ओरछा आ रही हूं, मुझे दुकान बंद मिले. इसके बाद भी दुकान खुली मिली. इसके बाद हमने गोबर बुलवाकर छिड़क दिया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें