📅 Monday, 07 September 2026 | 03:59 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) निफ्टी 50: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹0 🥈 चांदी (1kg): ₹0 ⛅ उज्जैन: 0°C (डेटा अनुपलब्ध)
मध्य प्रदेश

इंडिया गठबंधन का रथ तैयार : ‘भाजपा हराओ, लोकतंत्र बचाओ’

📅 29 April 2024, 12:46 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंडिया गठबंधन का रथ तैयार : ‘भाजपा हराओ, लोकतंत्र बचाओ’
इंडिया गठबंधन का रथ तैयार : ‘भाजपा हराओ, लोकतंत्र बचाओ’

गुना. इंडिया गठबंधन ने ‘भाजपा हराओ, लोकतंत्र बचाओ’ नारे के साथ गुना संसदीय क्षेत्र से भाजपा को हराने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के साथ गठबंधन का रथ सोमवार को सुबह 10 बजे अपने अभियान पर रवाना होगा। प्रचार का आगाज कैंट क्षेत्र के गोपालपुरा से किया जाएगा, जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी दल शामिल होंगे।

अभी तक गठबंधन के साथी घर-घर संपर्क कर लोगों को भाजपा की जनविरोधी और देशविरोधी नीतियों के बारे में बता रहे थे। अब रथ बनकर तैयार हो चुका है और सोमवार से यह रथ भाजपा हराओ अभियान पर रवाना हो जाएगा। प्रचार अभियान पर चर्चा के लिए रविवार दोपहर 3 बजे कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर इंडिया गठबंधन की बैठक रखी गई। जिसमें सभी के सझावों पर चर्चा के बाद सोमवार के लिए प्रचार रथ के रूट को निर्धारित किया गया।

सोमवार को सुबह 10 बजे हनुमान चौराहा स्थित कांग्रेस चुनाव कार्यालय से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। सुबह के समय गोपालपुरा, सिंगवासा, गुलाबगंज और बांसखेड़ी में प्रचार रथ घूमेगा। इस दौरान घर-घर संपर्क के अलावा नुक्कड़ सभाएं और नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम के समय कंचनपुरा, हड्डी मिल, भुल्लनपुरा, सकतपुर, कुसमौदा और पिपरौदा में प्रचार रथ भ्रमण करेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें