📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.43 ▼ -1,423.27 (-1.93%) • निफ्टी 50: 22,669.55 ▼ -470.95 (-2.04%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

साली को लेकर भागा आशिक मिजाज जीजा : दो माह पूर्व हुई थी शादी

📅 16 July 2022, 02:28 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
साली को लेकर भागा आशिक मिजाज जीजा : दो माह पूर्व हुई थी शादी
साली को लेकर भागा आशिक मिजाज जीजा : दो माह पूर्व हुई थी शादी

सागर : (दिनेश शर्मा) मध्यप्रदेश के सागर में साली के प्यार में पागल जीजा (Jija Sali Romance) साली को लेकर भाग गया। आशिक मिजाज जीजा पर साली का प्यार का इतना खुमार चढ़ा कि शादी के दो महीने के अंदर पत्नी को छोड़कर साली के साथ भाग गया। 

पीड़िता बहन और पति से धोखा मिलने के बाद FIR के लिए थाने पहुंची। यहां भी FIR दर्ज करने की जगह पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को भगा दिया। इसके बाद सागर एसपी से शिकायत करने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची। दरअसल सागर जिले की नरयावली विधानसभा के ग्राम बेरखेड़ी की रहने वाली शिवानी शुक्ला की शादी सिमरिया ग्राम के विवेक शुक्ला से दो महीने पहले हुई थी। शादी के दो माह के बाद ही जीजा विवेक शुक्ला को अपनी साली साहिबा से प्यार हो गया। 8 मई को अपनी साली को घर से भगा ले गया।

अपने पति और छोटी बहन निकिता के बारे में इसकी जानकारी जब शिवानी शुक्ला को लगी तो उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। पति और बहन से धोखा मिलने के बाद जब शिवानी इसकी शिकायत करने बहेरिया थाने पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पीड़िता की शिकायत सुनने और FIR दर्ज करने की जगह उसे थाने से भगा दिया। थाने से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता शुक्रवार को अपनी फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। यहां भी आवेदन लेकर कार्रवाई की बात कहकर उसे लौटा दिया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें