📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

बड़ा हादसा : कार में लगी आग से जिंदा जलकर राख हुई महिला, पति गंभीर रूप से झुलसा

📅 10 October 2022, 06:07 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बड़ा हादसा : कार में लगी आग से जिंदा जलकर राख हुई महिला, पति गंभीर रूप से झुलसा
बड़ा हादसा : कार में लगी आग से जिंदा जलकर राख हुई महिला, पति गंभीर रूप से झुलसा

मध्यप्रदेश के देवास में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चलती नैनो कार में अचानक आग लग जाने का कारण एक महिला की मौत हो गई वहीं महिला का पति गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। उसे इंदौर के एक अस्पताल के लिए यहां से रेफर किया गया है।

यह घटना देवास के भौंरासा थाने के महुडी गांव की है। जब यहां बीच सड़क पर कार में लोगों ने आग लगी देखी तो उन्होंने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसमें फंसी महिला की मौत हो चुकी थी। बताया गया कि कार में महिला का शरीर जलकर राख हो गया। वहां लोगों को सिर्फ महिला की खोपड़ी ही दिखाई दे रही थी। हादसा भौंरासा थाने अंतर्गत हुआ है।

बताया गया कि सुनील पिता चंदर सिंह चौहान (36) अपनी पत्नी के साथ राधा के साथ महुडी गांव एक रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। ये दोनों कुमार खाड़ी मरीमाता इंदौर के निवासी हैं। रविवार दोपहर के समय रिश्तेदार के यहां से लौटते समय बीच सड़क पर चलती कार (नैनो- एमपी 09 CK 1039) में अचानक आग लग गई। दोनों पति-पत्नी कुछ समय पाते इससे पहले की आग ने विकराल रूप ले लिया। सुनील ने जैसे-तैसे कार से उतकर अपनी जान बताई, लेकिन राध की कार में फंसने से जलकर मौत हो गई। भौंरासा पुलिस को इस हादसे की जानकारी लगते ही वह मौके पर पहुंची। सुनील को गंभीर रूप से झुलसने पर एंबुलेंस के जिरए देवास जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर के लिए रेफर किया गया है।

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें