📅 Saturday, 31 October 2026 | 11:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 25°C (बादल छाए रहेंगे)
जोधपुर

श्री हरनारायण धामट 36 खेड़ा फलोदी अध्यक्ष मनोनित

📅 18 July 2018, 01:35 PM • ✍️ संजय पालीवाल (चैराई)...✍️ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री हरनारायण धामट 36 खेड़ा फलोदी अध्यक्ष मनोनित
श्री हरनारायण धामट 36 खेड़ा फलोदी अध्यक्ष मनोनित

फलौदी। पालीवाल समाज फलौदी सेवा मंडल 36 खेडो के सैकड़ों समाजजनो ने मीटिंग में भाग लिया। जिसमें समाज के युवा बुजुर्ग सभी स्वजनों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर समाज के द्वारा सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाते हुए समाज की प्रगति के साथ समाजजनों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। श्री हरनारायण धामट पालीवाल 36 खेड़ा फलोदी अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर मौजूद समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री हरनारायण पालीवाल शिक्षाविद रिटायर्ड पेशे से सरकारी शिक्षक धामट होपारडी में रहकर कई वर्षों से अनवरत अविरल समाज सेवा से जुड़े हुए है। श्री हरनारायण धामट पालीवाल के अध्यक्ष बनने पर समाज तेजी से प्रगति करेगा। उल्लेखनीय है कि फलौदी सेवा मंडल 36 खेड़ा पालीवाल समाज के निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिनके निर्देशन में फलौदी पालीवाल समाज के 2 छात्रवास, पोकरण पालीवाल समाज छात्रवास, जैसलमेर पालीवाल हितकारी सभा द्वारा निर्मित समाज भवन/छात्रावास, जोधपुर महानगर प्रताप नगर पालीवाल छात्रवास 5 छात्रवास आपके सानिध्य में चलेंगे। वह इससे पहले अध्यक्ष राधाकिशन जी एएक्सईएन जोधपुर महानगर मूल निवासी ओढ़निया तहसील पोकरण जिला जैसलमेर थे।

वर्तमान फलौदी कार्यकारणी उक्त प्रकार से है :-

अध्यक्ष श्री हरनारायण जी धामट होपारडी, उपाध्यक्ष पद पर 5 सदस्य आईदान बारनाऊ, चिरंजीलाल जी लवां, रमेशचन्द्र जी कुलधर बाप, चिरंजीलाल जी ओढानिया, भैरूलाल जी दयाकोर, सचिव रूपेंद्र जी मोखेरी, सहसचिव नारायण जी मावा, कोषाध्यक्ष पद पर मनसुख जी धामट (बाप), अमृतलाल जी होपारडी अपने कुशल कार्यों से समाज में नई जनजाग्रति का आगाज करेगी वही कई आयोजन में आपके नैतृत्व में होने की संभावना है। आपके मनोनित होने पर पालीवाल वाणी समाचार पत्र समूह एवं पालीवाल समाज कोणावटी, पालीवाल समाज गुजरात ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

paliwalwani

paliwalwani

paliwalwani

पालीवाल वाणी समाचार पत्र-संजय पालीवाल (चैराई)...✍️
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए-
Email- paliwalwani2@gmail.com
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...Sunil Paliwal-Indore M.P.
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें