📅 Saturday, 10 October 2026 | 08:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.30 ▲ +879.10 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.40 ▲ +288.60 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,160 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
जोधपुर

ससुराल पहुंची दुल्हन : शादी के 10 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत : खुशियों के बीच मातम

📅 22 April 2022, 12:53 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ससुराल पहुंची दुल्हन : शादी के 10 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत : खुशियों के बीच मातम
ससुराल पहुंची दुल्हन : शादी के 10 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत : खुशियों के बीच मातम

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। दरअसल शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची और अही लाल जोड़े में उसकी मौत हो गई। उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आलम यह हो गया कि शादी के 10 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गई।

शादी की खुशियों के बीच मातम

दरअसल, जोधपुर जिले के कुई जोधा गांव में तेना गांव से बारात हुई थी। जहां मगंलवार रात रेखा नाम की लड़की ने सुभाष के साथ शादी के सात फेरे लिए। रीति-रिवाज के विवाह संपन्न होने के बाद दूसरे दिन यानि बुधवार सुबह बारात लौटकर अपने घर पहुंची। स्वागत करने के बाद दूल्हा सुभाष और दु्ल्हन रेखा गांव के सभी मंदिरों में  माथा टेकने के लिए पहुंचे। सभी देवताओं की पूजन करने बाद वह कुछ घंटों बाद वापस घर लौटे।

सुहागिन बनते ही दुनिया छोड़ गई

पूजन के बाद दूल्हे के घरवालों ने दुल्हन से अपने घर की रस्में कराने लगीं। परिवार के लोग और महिलाएं दुल्हन से बातें कर ही रही थीं कि इसी दौरान अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई।आनन-फानन में दूल्हा और उसके घरवाले बालेसर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। फिर क्या था देखते ही देखते शादी वाले दोनों परिवारों के घर चीख-पुकार मच गई। दोनों गांव की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद दोनों परिवार और गांव के लोग सदमे में है। दूल्हे का रो-रोकर बुरा हाल है, वह अपनी किस्मत को कोस रहा है। वहीं कुछ लोग बात कर रहे हैं कैसे देखो एक सुहागिन बनते ही उसकी दुनिया ही उजड़ गई। दूल्हा कह रहा है कि इससे तो अच्छा था कि मेरी शादी ही नहीं होती। वहीं दोनों के माता-पिता भी बिलख रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें