📅 Sunday, 11 October 2026 | 05:49 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
जयपुर

दुसरी बिदाई के निर्देशक श्री लोकेश मेनारिया की फिल्म को मिला अवार्ड

📅 27 December 2018, 08:29 PM • ✍️ Lalit Paliwal...✍ • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दुसरी बिदाई के निर्देशक श्री लोकेश मेनारिया की फिल्म को मिला अवार्ड
दुसरी बिदाई के निर्देशक श्री लोकेश मेनारिया की फिल्म को मिला अवार्ड

जयपुर। राजस्थानी आइकोनिक फिल्म अवार्ड समारोह में फिल्म ’दूसरी बिदाई’ सहित 45 राजस्थानी फिल्मों को मिला ऑइकॉनिक अवार्ड जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में हुआ अवार्ड समारोह। जिसमें फिल्म कलाकारों की कई हस्तियों ने भाग लेकर आयोजन में रंग बिखरे। मेनारिया ब्राह्मण समाज के प्रसिद्व निर्देशक श्री लोकेश मेनारिया ने एक बार राजस्थान में डंका बजाते हुए फिल्म दुसरी बिदाई में अवार्ड जीतकर तहलका मचा दिया। दुसरी बिदाई एक परिवारिक फिल्म है। जिसे राघव पिक्चरर्स एंड एन्टरनेटमेंट की प्रस्तृति एवं निर्देशक श्री लोकेश मेनारिया थे।

इस फिल्म में संजय करण, मनीष कल्ला, जाद्ववी, रेखा बालड़, रेखा बोहरा, दीपक दीक्षित, अंजना पालीवाल, हेमा शर्मा, आशुतोष, गजेन्द्र शर्मा, सोहन सोहलका, नरेन्द्र आशिया, प्रकाश लखारा कलाकारों ने अपनी अदा से जादु बिखेरा वही गीत-संगीत हर्ष शर्मा, संकलन दीपक सुरी थे। दुसरी बिदाई के निर्देशक लोकेश मेनारिया की फिल्म को 25 दिसबंर को जयपुर में “राजस्थानी आइकोनिक फ़िल्म अवार्ड से नवाजा गया। 
जयपुर में भव्य राजस्थानी ऑइकॉनिक फिल्म अवार्ड 2018 के मुख्य विशेष अतिथि लेखक निर्माता एवं निर्देशक राजकुमार आर पाण्डे ने कहाँ कि किसी भी क्षेत्रीय भाषा के विस्तार की बुनियाद उनकी अच्छी रीजनल फिल्में ही होती है । कार्यक्रम का आगाज विधायक डा. महेश जोशी ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। महाभारत के गुरू द्रोणाचार्य का अभिनय कर चूके मुम्बई से आए बॉलीवुड एक्टर सुरेन्द्रपाल ने अपने अंदाज में बहुत से डॉयलाग सुनाए एवं कई अवार्ड अपने हाथों से देकर आयुष्मान भव के साथ शुभकामनाएं दी। जिसमें सबसे बैस्ट सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए समाज में जागरूकता हेतु सामाजिक पारिवारिक फिल्म माँ को 17/18 की बैस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया साथ ही मेथोलोजिक फिल्म नानीबाई को मायरो को दिया। स्पेशल अवार्ड राजस्थान की स्वर कोकिला सीमा मिश्रा को दिया गया। समारोह का बेहतरीन संचालन एंकर उज्जवल पारीक व लक्की रारा ने किया। आयोजक लक्की फिल्म फैक्ट्री प्रोड्यूसर मनीष के योगी ने पालीवाल वाणी को बताया की लक्की फिल्म फैक्ट्री, युनिक इन्टरनेमेन्ट व जाग्रति वैलफेयर फाउण्डेशन द्वारा राजस्थानी ऑइकॉनिक फिल्म अवार्ड 2018 जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में शानदार रूप से सफल हुआ। दुसरी बिदाई के निर्देशक श्री लोकेश मेनारिया ने आयोजक को धन्यवाद दिया। श्री लोकेश मेनारिया को इस उपलब्धी पर मेनारिया ब्राह्मण समाज के कई समाजसेवीयों सहित युवा साथियों में राजेन्द कुमार पानेरी, सत्यनारायण नागदा, किशन व्यास, दयाशंकर मेनारिया, लक्ष्मीनारायण मेनारिया, बद्रीलाल मेनारिया, गिरीश जोशी, सोहन जोशी, दिनेश पानेरी, संगीता जोशी, ममता जोशी, सतीश पानेरी, योगेश कुमार मेनारिया, अभिषेक मेनारिया, दीपक जोशी, मंगल मेनारिया, अनिल मेनारिया, अविनाश मेनारिया सहित पालीवाल समाचार पत्र के संपादक सुनील पालीवाल ने बधाई दी। 

paliwalwani.com

paliwalwani.com

पालीवाल वाणी ब्यूरो- Lalit Paliwal...✍
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें