युवती के साथ समलैगिंक संबंध बनाकर शारीरिक शोषण : सहेली के माता-पिता ने दिया साथ
जयपुर :
राजधानी जयपुर में एक 16 साल की युवती के साथ समलैगिंक संबंध बनाकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है जहां युवती ने अपनी ही सहेली पर शोषण करने का आरोप लगाया है. वहीं युवती ने आरोप लगाया है कि इसके बाद एक दोस्त ने भी उसके साथ संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए वसूल लिए. बताया जा रहा है कि पूरी घटना 2018 की है और उस दौरान युवती की उम्र 16 साल की थी.
वहीं अब युवती ने 22 साल की होने पर अपने पिता को घटना की जानकारी देने के बाद जयपुर के नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है. पीड़ित ने शिकायत में दिया है कि 16 साल की उम्र में उसकी बेटी के साथ उसकी दोस्त ने बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण किया और इस पूरे मामले में सहेली के माता पिता ने भी उसका साथ दिया.
वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाए गए हैं कि बेटी की सहेली के एक दोस्त ने भी किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. वहीं आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता से पैसे वसूल करते रहे. पिता का आरोप है कि इतने सालों में उसकी बेटी के फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर लाखों रुपए हड़प लिए गए.
सहेली के माता-पिता ने दिया साथ
वहीं नाहरगढ़ थाना पुलिस ने पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले को गम्भीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि अब पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे. वहीं इसके बाद रेप और पैसा वसूलने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
इसके अलावा पुलिस आरोपी युवती और उसके परिजनों से भी पूछताछ कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के पिता की रिपोर्ट के अनुसार माता-पिता को इस पूरे घटना की जानकारी होना बताया गया हैm ऐसे में अगर माता-पिता को इस घटना की जानकारी थी तो उन्हें भी मामले में आरोपी बनाया जाएगा.
राजधानी जयपुर में पहला मामला
गौरतलब है कि जयपुर कमिश्नरेट में समलैंगिक संबंधों को लेकर यह पहला मामला सामने आया है जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. वहीं को यह भी पता चला है कि वीडियो वायरल करने की धमकी मिलने के बाद पीड़िता ने कुछ समय तक पैसे दिए हैं लेकिन जब वह पैसे नहीं दे पाई तो उसने सारी घटना की जानकारी अपने पिता को दी जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला की मौत : छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की
मां-बेटे ने किया सुसाइड : अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके मिले, बच्चे ने पड़ोसन से कहा था- आज दूध नहीं लेंगे... गांव जाएंगे
राजस्थान में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर : कई संभागों में बारिश का अलर्ट : 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
पंचायत आम चुनाव-2026 : तृतीय मतदान चरण के ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 715 सीयू एवं 1430 बीयू आवंटित