📅 Thursday, 29 October 2026 | 03:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,120.18 ▲ +521.48 (+0.71%) • निफ्टी 50: 22,950.40 ▲ +200.60 (+0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹196,000 • ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
जयपुर

लव मैरिज के बाद हत्या की साजिश : पति ने दी पत्नी को मारने की सुपारी : 24 घंटे के भीतर वारदात का पर्दाफाश

📅 14 February 2023, 01:52 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लव मैरिज के बाद हत्या की साजिश : पति ने दी पत्नी को मारने की सुपारी : 24 घंटे के भीतर वारदात का पर्दाफाश
लव मैरिज के बाद हत्या की साजिश : पति ने दी पत्नी को मारने की सुपारी : 24 घंटे के भीतर वारदात का पर्दाफाश

जयपुर : 

राजधानी जयपुर में एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका के साथ लव मैरिज की. शादी के बाद जब उससे अनबन हुई तो उसने बदमाशों को हत्या की सुपारी देकर पत्नी का अपहरण करवा दिया. लेकिन पीड़िता किसी तरह भागकर जान बचाने में कामयाब हो गई. उसके बाद वह सीधे सांगानेर पुलिस थाने पहुंची और घटना की पूरी जानकारी दी. पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी पति सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.

जयपुर डीसीपी (पूर्व) डॉक्टर राजीव पचार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सांवरमल जाट, खुशीराम जाट और रामलाल भील हैं. ये तीनों टोंक जिले में पीपलू और मेंहदवास में रहते हैं. पूछताछ में सामने आया कि सांवरमल जाट ने दो साल पहले उत्तरप्रदेश में उमा जाट से कोर्ट मैरिज की थी. पिछले कुछ समय से उमा और सांवरमल में अनबन चल रही थी. इसलिए सांवरमल जाट दूसरी शादी करना चाहता था. इसके लिए उसने खुशीराम और रामलाल को पत्नी उमा की हत्या करने के लिए 1 लाख रुपए की सुपारी दी.

सांगानेर थानाप्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि साजिश के तहत 9 फरवरी 2023 को सांवरमल जाट अपनी पत्नी उमा को कैला देवी मंदिर में दर्शन के बहाने ले गया. टोंक रोड पर कुंभा मार्ग के पास सांवरमल गुटखा लेने के बहाने कार से उतर गया. उसने पत्नी को पीछे की सीट पर बैठा रखा था. उसके साथ खुशीराम और रामलाल भी थे. इस बीच कार में मौजूद सांवरमल के दो साथी उसकी ही कार में उमा का अपहरण कर भाग निकले.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें