📅 Saturday, 03 October 2026 | 10:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
निवेश

पेटीएम का पॉकेट मनी फीचर लॉन्च : बच्चे बिना बैंक अकाउंट कर सकेंगे UPI पेमेंट, मंथली लिमिट 15000

📅 18 May 2026, 11:02 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पेटीएम का पॉकेट मनी फीचर लॉन्च : बच्चे बिना बैंक अकाउंट कर सकेंगे UPI पेमेंट, मंथली लिमिट 15000
पेटीएम का पॉकेट मनी फीचर लॉन्च : बच्चे बिना बैंक अकाउंट कर सकेंगे UPI पेमेंट, मंथली लिमिट 15000

नई दिल्ली. भारत में डिजिटल पेमेंट तेजी से लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है. अब स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे भी रोजमर्रा के खर्चों के लिए ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी बढ़ती जरूरत को देखते हुए पेटीएम ने एक नया फीचर पेटीएम पॉकेट मनी लॉन्च किया है. कंपनी ने 18 मई 2026 को बताया कि यह फीचर खासतौर पर उन टीनएजर्स के लिए तैयार किया गया है जिनका अभी खुद का बैंक अकाउंट नहीं है.

कंपनी के अनुसार, अब बच्चे बिना बैंक खाते के भी Paytm UPI के जरिए भुगतान कर सकेंगे. खास बात यह है कि माता-पिता या परिवार के सदस्य बच्चों के खर्च पर पूरा कंट्रोल रख पाएंगे. वे खर्च की लिमिट तय कर सकेंगे और हर ट्रांजैक्शन पर नजर भी रख पाएंगे.

पेटीएम पॉकेट मनी के फायदे

पेटीएम पॉकेट मनी के जरिए माता-पिता बच्चों के लिए मंथली खर्च की लिमिट सेट कर सकते हैं. परिवार के सदस्य NPCI के UPI Circle के जरिए बच्चों को जोड़ सकते हैं और रियल टाइम में सभी ट्रांजैक्शन देख सकते हैं. एक बार फीचर एक्टिव होने के बाद बच्चे अपने मोबाइल में Paytm ऐप का इस्तेमाल करके ऑनलाइन और ऑफलाइन दुकानों पर UPI पेमेंट कर सकेंगे. इससे उन्हें बार-बार माता-पिता का फोन मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इतनी होगी पॉकेट मनीकी लिमिट

Paytm ने इसके लिए खर्च की लिमिट भी तय की है. टीनएजर्स महीने में ज्यादा से ज्यादा 15,000 रुपये तक खर्च कर सकेंगे. वहीं एक बार में 5,000 रुपये तक भुगतान किया जा सकेगा. यह लिमिट माता-पिता या परिवार का सदस्य सेट कर पाएगा. कंपनी ने सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा है. फीचर एक्टिव होने के बाद शुरुआती 30 मिनट तक केवल 500 रुपये तक भुगतान किया जा सकेगा. वहीं पहले 24 घंटे के भीतर 5,000 रुपये की सीमा लागू रहेगी. इससे गलत ट्रांजैक्शन या दुरुपयोग की संभावना कम होगी.

इसके अलावा पेटीएम स्पेंड समरी फीचर के जरिए हर भुगतान अपने आप अलग-अलग कैटेगरी में दिखाई देगा. इससे परिवार यह समझ पाएंगे कि पैसे कहां खर्च हो रहे हैं और बच्चे भी खर्च मैनेजमेंट सीख सकेंगे. जरूरत पड़ने पर माता-पिता Paytm UPI PIN की मदद से खर्च सीमा बदल सकते हैं या सेवा तुरंत बंद भी कर सकते हैं. साथ ही डिवाइस लॉक जैसी सुरक्षा भी इसमें दी गई है.

पेटीएम पॉकेट मनी ऐसे करें सेटअप

पेटीएम पॉकेट मनी शुरू करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में Paytm ऐप को अपडेट करें. इसके बाद Paytm ऐप खोलें. To Mobile / Contact विकल्प पर जाएं. अब पॉकेट मनी पर टैप करें. जिस व्यक्ति के लिए फीचर शुरू करना है उसका कॉन्टैक्ट चुनें. अब UPI QR कोड स्कैन करें या UPI ID दर्ज करें. जरूरी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पूरा करें.

अपना बैंक अकाउंट चुनें. Paytm UPI PIN डालें और आखिर में मंथली लिमिट सेट करें. इसके बाद जिस व्यक्ति को पॉकेट मनी भेजी जा रही है, उसे इनविटेशन एक्सेप्ट करना होगा. अगर ऐप में पॉकेट मनी विकल्प नहीं दिख रहा है तो Paytm ऐप को नए वर्जन में अपडेट करना होगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें