EPF खाते में ब्याज का पैसा, जानें कैसे चेक कर सकते हैं पीएफ बैलेंस
नई दिल्ली : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून 2022 तक पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर किए जाने की उम्मीद है. हालांकि ईपीएफओ बोर्ड द्वारा तय ब्याज दर को वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलना बाकी है. 2021-22 वित्त वर्ष के लिए ईपीएफ पर तय ब्याज की रकम आपके खाते में जून महीने के आखिर तक खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है. मार्च के दूसरे हफ्ते में ईपीएफओ बोर्ड ने 2021-22 वित्त वर्ष के लिए ब्याज दरें तय की थी जिसमें ब्याज दरों को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया गया. यह ब्याज पिछले 40 साल में सबसे कम है. सरकार के इस फैसले से EPFO के करीब 6 करोड़ खाताधारकों को झटका लगा है जिन्होंने ईपीएफ में अपनी गाढ़ी कमाई निवेश किया हुआ है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून 2022 तक पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर किए जाने की उम्मीद है. हालांकि ईपीएफओ बोर्ड द्वारा तय ब्याज दर को वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलना बाकी है. लेकिन वित्त मंत्री ने जिस तरह ईपीएफ रेट में कटौती का जिस प्रकार बचाव किया है उसके बाद माना जा रहा है कि जल्द मंत्रालय की मंजूरी मिल सकती है. आपको बता दें ईपीएफओ ने 2019-2020 में 8.5% ब्याज दिया था. 2020-2021 में भी 8.5% ही ब्याज मिला था, जबकि 2018-19 में 8.65% ब्याज दिया गया था.
ईपीएफ बैलेंस ऐसे चेक कर सकते हैं
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।