📅 Friday, 09 October 2026 | 07:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की महिला खिलाड़ियों ने जबलपुर में लहराया परचम

📅 21 December 2022, 06:20 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की महिला खिलाड़ियों ने जबलपुर में लहराया परचम
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की महिला खिलाड़ियों ने जबलपुर में लहराया परचम

इंदौर : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की महिला खिलाड़ियों ने जबलपुर में 44वीं अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में महती सफलता प्राप्त की है। इंदौर की 7 महिला खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इन विजेता महिला खिलाड़ियों ने प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर से भेंट की। श्री तोमर ने महिला खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और इसी तरह कंपनी का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कंपनी का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की सुविधाओं के विस्तार में हरसंभव मदद की जाएगी। हाल ही में जबलपुर में खेली गई टेनिक्वाइट में पिंकी शर्मा, वैभवी माने, कैरम में माधवी गणपते, प्रियंका गुर्जर,, टेबल टेनिस में मीनू चौधरी, रूपा कनोजिया, बेडमिंटन में मोनिका झानिया, मीनाक्षी पेंडोर, शतरंज में पूजा पाराशर, शारदा शैलू आदि को महती सफलता मिली है। इन महिला खिलाड़ियों को मुख्य महाप्रबंधक श्री रिंकेश कुमार वैश्य, मुख्य अभियंता श्री पुनीत दुबे, संयुक्त सचिव श्री तरूण उपाध्याय आदि ने बधाई दी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें