📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,337.11 ▼ -434.61 (-0.60%) • निफ्टी 50: 22,674.55 ▼ -105.70 (-0.46%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

उबर कैब द्वारा उबर इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा को अनुमति : कलेक्टर श्री मनीष सिंह

📅 27 April 2020, 09:10 PM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उबर कैब द्वारा उबर इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा को अनुमति : कलेक्टर श्री मनीष सिंह
उबर कैब द्वारा उबर इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा को अनुमति : कलेक्टर श्री मनीष सिंह

● 50 एंबुलेंस का उपयोग : जिला प्रशासन के नियंत्रण में

इंदौर। जिला कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कोविड-19 से संबंधित आपातकालीन व्यवस्था के अंतर्गत उबर कैब प्राइवेट लिमिटेड को उबर इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा के संचालन की अनुमति प्रदान की है। उबर कैब द्वारा इस इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा के संचालन के लिए यह आवश्यक होगा कि, प्रत्येक एंबुलेंस का उपयोग होने के पश्चात उसे अनिवार्यतः सैनिटाइज किया जाए एवं सैनिटाइजेशन संबंधी सामग्री उबर कंपनी के द्वारा प्रदान की जाए। एंबुलेंस के चालक को आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे हैंड ग्लव्स, मास्क, कैप इत्यादि पहनना अनिवार्य होगा। इन एंबुलेंस की ट्रिप मात्र निर्धारित अस्पतालों पर ही पूर्ण हो सकेगी। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि उक्त सेवा हेतु प्रथम चरण में कुल 50 एंबुलेंस का उपयोग किया जा सकेगा। एम्बुलेंस का संचालन पूर्णतः जिला प्रशासन के नियंत्रण में होगा एवं इसके लिए निर्धारित किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके पहले 17 अप्रैल काे मरीजों को अस्पताल और अस्पताल से घर ले जाने के लिए शहर में 50 ओला एम्बुलेंस शुरू हुई थीं। आमजन ओला कैब के एप पर जाकर ओला इमरजेंसी सेवा में क्लिक कर यह कैब बुक कर सकते हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️

? सूचना : आप भी अगर कोरोना के संबंध में अपील करना चाहते है तो कृपया Whatsapp No. 9039752406 पर आप दोनों के जोड़ी से फोटो भेंजे तथा नाम/गांव सहित जानकारी लिखकर हमें भेंज दिजिए...। निःशुल्क सेवाएं : 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें