📅 Wednesday, 23 September 2026 | 08:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,970 🥈 चांदी (1kg): ₹251,100 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

इंदौर की दरगाह में सुंदरकांड पाठ से दी पहलगाम मृतकों को श्रद्धांजलि

📅 25 April 2025, 05:14 PM ✍️ indoremeripehchan ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर की दरगाह में सुंदरकांड पाठ से दी पहलगाम मृतकों को श्रद्धांजलि
इंदौर की दरगाह में सुंदरकांड पाठ से दी पहलगाम मृतकों को श्रद्धांजलि

indoremeripehchan

इंदौर. शहर के कुलकर्णी नगर में दिखा हिंदू मुस्लिम एकता का एक खूबसूरत नजारा. क्षेत्रीय पार्षद जीतू यादव ने क्षेत्र की सैयद निज़ामुद्दीन दरगाह के परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर पहलगाम में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि दी. इस आयोजन में बड़ी संख्या में सभी समुदाय के स्थानीय लोगों ने भाग लिया और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया.

इस अवसर पर एक भावनात्मक घटनाक्रम भी सामने आया. जब दरगाह की देखरेख कर रहे, शाहबुद्दीन, जो मूल रूप से श्यामलाल थे, उन्होंने आतंकी हमले से व्यथित होकर और पार्षद जीतू यादव की प्रेरणा से पुनः अपने मूल सनातन धर्म में वापसी की घोषणा की. उन्होंने सुंदरकांड पाठ के साथ ही भंडारे का आयोजन कर ’घर वापसी’ की सार्वजनिक घोषणा की.

हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में पार्षद जीतू यादव दरगाह के बाहर अतिक्रमण को लेकर चेतावनी देते हुए दिखे थे, लेकिन इस बार उन्होंने एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए सांस्कृतिक आयोजन से क्षेत्र को जोड़ने का प्रयास किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें