📅 Saturday, 10 October 2026 | 11:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तहत बेहतर व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला

📅 23 December 2022, 02:26 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तहत बेहतर व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तहत बेहतर व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला

इंदौर : शहर में आगामी समय में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट एवं अंतराष्ट्रीय जी-20 समिट को ध्यान में रखते हुए, शहर में और बेहतर पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था एवं इस दौरान कार्यप्रणाली उच्च स्तर की हो इसी उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) इंदौर श्री राजेश हिंगणकर व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का./व्य.) इंदौर श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी अनुक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर परिस्थिति में बेहतर कार्यवाही हेतु, संबंधित सभी बातों से अवगत करवाने हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त (आसूचना/सुरक्षा) इंदौर श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में, शहर के ज़ोन -1 व ज़ोन -2 अनुभाग के सहायक पुलिस आयुक्त, अनुभाग के सभी थाना प्रभारियों व थाने के स्टाफ  के लिये एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया पर किया गया। 

इस कार्यशाला में विशेष रूप से  अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) श्री आनंद सोनी, थाना प्रभारी (यातायात प्रबंधन) श्री दिलीप सिंह परिहार द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट एवं अंतराष्ट्रीय जी-20 समिट के दौरान बेहतर कार्यप्रणाली हेतु आवश्यक संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

श्रीमती मनीषा पाठक सोनी द्वारा सभी को अपने सबसे स्वच्छ शहर की छवि को ध्यान में रखते हुए, इन आयोजन के दौरान अपनी स्वंय का प्रस्तुतिकरण किस प्रकार बेहतर करें कि, आने वाले मेहमानों के सामने हमारी स्वंय, हमारें विभाग और शहर व देश की एक अच्छी व सकारात्मक छवि निर्मित हो, इसके संबंध में आवश्यक व ध्यान रखने वाली बातों के बारें में बताते हुए कहा कि, हम छोटी छोटी बातों का ध्यान रख इन आयोजन को और बेहतर बना सकते हैं।

श्री आनंद सोनी द्वारा इन आयोजनों के दौरान आने वाले वीवीआईपी एवं वीआईपी के आगमन को ध्यान में रखते हुए, शहर में किस प्रकार चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था हो और आने वाले सभी मेहमानों एवं वीवीआईपी/वीआईपी के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था हो।  इस विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए, ध्यान रखने वाली हर छोटी से छोटी बातों एवं सावधानियों के बारें में भी बारिकी से समझाया गया।   

यातायात निरीक्षक श्री दिलीप सिंह परिहार द्वारा द्वारा इन आयोजनों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था और पार्किंग प्लान आदि के विषय में ध्यान रखने वाली बातों से अवगत करवाया गया। 

इंदौर पुलिस द्वारा आगामी प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट एवं अंतराष्ट्रीय जी-20 समिट को ध्यान मे रखते हुए पुलिसकर्मियों के लिये इन प्रशिक्षणों एवं विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन निरंतर रूप से किया जा रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें