प्रज्ञा गर्ल्स स्कूल इंदौर में हुआ यातायात प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) का आयोजन
इंदौर :
यातायात प्रशिक्षण ट्रेनिंग यातायात पुलिस अधिकारी श्रीमती सुप्रिया चौधरी मेडम टी. आई.पुलिस यातायात विभाग इंदौर, यातायात पुलिस विभाग के ही सिंघम नाम से जाने जाने वाले श्री रंजीत सिंह जी द्वारा विद्यालय की गाइड को यातायात की ट्रेनिंग दी गई. टी.आई. मेडम ने यातायात की विस्तृत ट्रेनिंग देते हुए ज़ेबरा क्रॉसिंग पर चलना, रेड सिंनल पर रुकना, दाहिनी और बहिनी साइड वाहनों को कैसे चलाएं, क्या सावधानी पैदल चलते हुए रखे आदि विशेष पर जानकारी दी गई.
रंजीत जी ने हाथों से कैसे यातायात को कंट्रोल किया जाए, हाथ के संकेत के आधार पर यातायात के अनेक संकेतो का प्रशिक्षण श्री रंजीत जी ने अपने डांसिंग के तौर पर गाइड ग्रुप को बहुत ही उत्साह से ट्रेनिंग देते हुए यातायात को कैसे कंट्रोल किया जाता हैं.समस्त जानकारी हाथ के संकेत, सिटी के संकेत, गाडियों की स्पीड के संकेत आदि संकेतों के बारे में बताते हुए वाहनों की गति, सीट बेल्ट, हेलमेट फोर व्हीलर, टू व्हीलर पर गाड़ी के कागज और ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी दी गई.
इस अवसर पर विद्यालय की सीनियर एवं जूनियर गाइड द्वारा जय हो देश भक्ति गीत पर पिरामिड का बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया गया. उप प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती राशि शाह द्वारा पुलिस अधिकारियों का पुष्पगुच्छ व शिल्ड देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष एवं पालीवाल वाणी के प्रबंध संपादक श्री अनिल बगोरा, तेजकुमार सिलावट (ग्रुप लीडर), चीनू जी, राणा जी एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं विशेष रूप से यातायात ट्रेनिंग के दौरान अपनी गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज कराकर यातायात के नियमों को बारिकी से जाना और अपने जीवन में कभी भी यातायात के नियमों का उल्लंघन ना करने का भी संकल्प लिया.



फोटो सोशल मीडिया
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे