नए गैस कनेक्शन जारी होने में अस्थायी विलंब, 5 किलो सिलेंडर उपलब्ध
इंदौर.
ऑयल कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पोर्टल पर मार्च के प्रथम सप्ताह से नए गैस कनेक्शन के लिए सब्सक्रिप्शन वाउचर (SV) जारी नहीं हो रहे हैं। हालांकि एजेंसी संचालकों द्वारा नए कनेक्शन हेतु आवेदन लिए जा रहे हैं तथा आवेदकों की केवाईसी प्रक्रिया पोर्टल पर लगातार की जा रही है।
ऑयल कंपनियों द्वारा जैसे ही एसवी जारी करने की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाएगी, पात्र उपभोक्ताओं को नए गैस कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में उपभोक्ताओं को अलग से सूचना भी दी जाएगी।
इस बीच, उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑयल कंपनियों द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इच्छुक उपभोक्ता तत्काल 5 किलोग्राम का एफटीएल (छोटा सिलेंडर) कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।
जिला प्रशासन द्वारा सभी गैस एजेंसियों एवं ऑयल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नए कनेक्शन जारी होने तक आम नागरिकों की सुविधा के लिए 5 किलोग्राम सिलेंडर कनेक्शन तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
शोक संदेश: पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गणेशलाल पुरोहित (सम्राट) का निधन, अस्थि अंचय शनिवार को
अहिल्या-उत्सव : प्रधान जिला व सत्र न्यायालय, इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में कल आधे-दिन ही काम-काज होगा