📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,636.81 ▼ -134.91 (-0.19%) • निफ्टी 50: 22,736.35 ▼ -43.90 (-0.19%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त स्मिता सिंह ने इंदौर पुलिस से मांगी सुरक्षा

📅 06 October 2020, 06:56 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त स्मिता सिंह ने इंदौर पुलिस से मांगी सुरक्षा
सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त स्मिता सिंह ने इंदौर पुलिस से मांगी सुरक्षा

इंदौर । फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह आत्महत्या केस में जांच एजेंसियों को अहम जानकारी मुहैया करवाने वाली स्मिता सिंह ने  इंदौर के डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र से  अपनी सुरक्षा की मांग की है। स्मिता सुशांत सिंह की पारिवारिक दोस्त हैं और मुंबई छोड़ कर इन दिनों सोमानी नगर (एरोड्रम) क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार के पास रहने आई हैं।

उन्होंने रिया चक्रवर्ती की करीबी डेबिलिना पर आइडी हैक करने का आरोप भी लगाया है। स्मिता और सुशांत 2017 से दोस्त रहे हैं। उनकी सुशांत की बहन और जीजा से भी अच्छी पहचान है। सुशांत की मौत के बाद उन्होंने आत्महत्या पर सवाल उठाए थे। वह उस कैंपेन में शामिल हैं जो सुशांत को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी  के मुताबिक़ शनिवार को स्मिता परिचितों के साथ डीआइजी मिश्र के पास पहुंची थीं  और तीन पन्नों की लिखित शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि आइडी हैक कर उनके मैसेज प्रसारित किए जा रहे हैं। उनके पास महत्वपूर्ण तत्थ मौजूद होने के कारण अभी वे इंदौर आ गई हैं इसलिए सुरक्षा की आवश्यकता है।

सुरक्षा दी गई है : डीआइजी

डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक आवेदिका स्मिता मुंबई से आई हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत को लंबे समय से जानती हैं और उस केस में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उनके पास है। वे फिलहाल इंदौर में रहना चाहती हैं। उन्हें कुछ सुरक्षा संबंधी आशंका है। हमने संबंधित थाना तको अलर्ट कर दिया है। पेट्रोलिंग और डॉयल-100 की टीम भी लगाई है। वह जहां ठहरी हैं, उस घर के आसपास स्‍थानीय पुलिस लगा दी है। आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाने के लिए कहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें