📅 Tuesday, 15 September 2026 | 08:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,350 🥈 चांदी (1kg): ₹238,800 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
इंदौर

पालीवाल समाज में श्रीराम कथा का आयोजन 13 से-आप सभी सादर आमंत्रित

📅 11 October 2019, 07:10 PM ✍️ Pulakit Purohit-Pushpendra Paliwal ... ✍ ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज में श्रीराम कथा का आयोजन 13 से-आप सभी सादर आमंत्रित
पालीवाल समाज में श्रीराम कथा का आयोजन 13 से-आप सभी सादर आमंत्रित

इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की वरिष्ठ समाजसेविका ब्रह्मलीन श्रीमति कलावती जोशी की स्मृति में कार्तिक मास के अवसर पर पावन सानिध्य परम पूज्य श्री दादू महाराज जी के आशीर्वाद से प्रसिद्व कथा वाचक पूज्य श्री विवेक आनंद बाबाश्री की ओजस्वी वाणी से श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

श्रीराम कथा के प्रथम दिन 13 अक्तूबर 2019 रविवार को भव्य शोभायात्रा दोपहर 1 बजे कार्यक्रम कथा स्थल श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर, पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर धर्मशाला से श्री राम कथा प्रारंभ होकर विभिन्न मार्ग से भ्रमण करती हुए पुन : कथा स्थल पहुंचेगी। श्री राम कथा 13 से लेकर 19 अक्टूबर 2019 तक दोपहर 2 बजे से आरंभ होकर देर शाम तक चलेगी। कथा आयोजक एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के सचिव श्री भास्कर कृष्णकांत जोशी है। आप इसके पूर्व भी कई बार धार्मिक आयोजन करा चुके है। श्रीराम कथा कार्यक्रम निवेदक सर्वश्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर, पालीवाल भजन मंडल, सर्वब्राह्मण युवा संगठन, पालीवाल बजरंग मंडल के साथीगण है। विनीत की भूमिका सर्वश्री विनीत कृष्णकांत जोशी, रविन्द्र जोशी, नरेन्द्र जोशी, कपिल पुरोहित, भूपेन्द्र व्यास अदा करेगे। पालीवाल वाणी को उक्त जानकारी श्री मुकेश जोशी (धोरण मोरचा), श्री महेन्द्र वासुदेव बागोरा (आमेट) ने दी।

आप सभी सादर आमंत्रित

प्रसिद्व कथा वाचक पूज्य श्री विवेक आनंद बाबाश्री एवं कथा आयोजक सचिव श्री भास्कर कृष्णकांत जोशी ने समस्त श्रद्वालुजनो एवं समाजबंधु से स्नेहपूर्वक अनुरोध करते हुए कहा है कि श्री रामकथा में आप सभी सादर आमंत्रित है। श्रीराम कथा को श्रवण करने के लिए पुनित अवसर का लाभ जरूर लिजिए।

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !! 

पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil Paliwal-Pulakit Purohit... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें