📅 Wednesday, 23 September 2026 | 06:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,520 🥈 चांदी (1kg): ₹253,500 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर ने विजेता टीम को 5001 रुपए की नगद राशि से किया सम्मानित

📅 07 June 2025, 04:52 PM ✍️ अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर ने विजेता टीम को 5001 रुपए की नगद राशि से किया सम्मानित
श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर ने विजेता टीम को 5001 रुपए की नगद राशि से किया सम्मानित

अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित...✍️

इंदौर. गत दिनों पालीवाल समाज की एक ऐतिहासिक क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ. विजेता टीम को श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर ने एक आयोजन में 5001 रुपए की नगद राशि से पुरुस्कृत किया.

श्री भागवत सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भागवत प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चाणक्यपुरी अन्नपूर्णा रोड टर्फ पर आयोजित किया गया था, जिसके अंतर्गत पालीवाल ब्राह्मण समाज के कई युवाओं ने अपनी-अपनी क्षेत्र वाइज टीम बनाकर इस क्रिकेट आयोजन में पार्टिसिपेट किया. 

जिसके अंतर्गत फाइनल मुकाबले में रेवेन्यू कॉलोनी रावजी बाजार के बीच रोमांचकारी फाइनल मुकाबला हुआ था. जिसके अंतर्गत दिनांक 15 मई 2025 को रावजी बाजार ने फाइनल मैच में अपनी शानदार जीत अर्जित की. इस अवसर पर 16 मई 2025 को पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी धर्मशाला चारभुजा मंदिर इंदौर, मध्य प्रदेश में सभी टीम को पुरुस्कृत किया गया और साथ ही साथ फाइनल टीम को विजेता ट्रॉफी व समाज के कई वरिष्ठ व संस्थाओं द्वारा नगद राशि देकर सम्मानित किया गया. 

इस अवसर पर श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर के राष्ट्रीय संयोजक श्री संतोष पिता हीरालाल जी जोशी (संटू) ग्राम. बिजनोल द्वारा 5001 रुपए की नगद राशि रावजी बाजार विजेता टीम को दी गई. इस अवसर पर पैदल यात्री संघ के व्यवस्थापक व पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश जोशी (गाम. उथनोल), मुकेश व्यास (गाम. जावड़), सुखदेव जोशी-सुदामा (गाम. बिजनोल), जितेंद्र पुरोहित (गाम.गुडला), गौ भक्त प्रेमी राजेश पालीवाल (गाम. गुडला), शिवम् स्टूडियो के शिव जोशी (गाम. बिजलाई), राजेश सोनी सराफा आदि उपस्थित रहे.

श्री भागवत सेवा समिति के अध्यक्ष श्री संतोष बागोरा, श्री जयेश व्यास, सुप्रसिद्व सुफी गायक श्री कपिल पुरोहित सहित समस्त समिति को इस सुंदर क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बहुत-बहुत देते हुए सभी के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें