📅 Tuesday, 15 September 2026 | 07:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,780 🥈 चांदी (1kg): ₹240,500 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
इंदौर

पालीवाल समाज के श्री भंवरलाल पुरोहित का निधन : शोक संदेश सोशल मीडिया पर ही दिजिए

📅 02 June 2020, 05:23 AM ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के श्री भंवरलाल पुरोहित का निधन : शोक संदेश सोशल मीडिया पर ही दिजिए
पालीवाल समाज के श्री भंवरलाल पुरोहित का निधन : शोक संदेश सोशल मीडिया पर ही दिजिए

इंदौर । पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवक श्री भंवरलाल पिता केसुलाल जी पुरोहित (गांव. तीरों का धांयला) का कल दिनांक 1 जून 2020 को 32 राजस्वग्राम छत्रीबाग इंदौर, मध्यप्रदेश में निधन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 1 जून 2020 को सुबह 9 बजे रामबाग मुक्ति मुक्तिधाम पर जाएगी। 

आप सर्वश्री हुकमीचंद के भतीजे, चुन्नीलाल, अखिलेश, रेवाशंकर, शिवनारायण के बडे भ्राता व शंकर लाल पुरोहित के छोटे अनुज एवं जगदीश पुरोहित, कैलाश पुरोहित के पूजनीय पिताजी तथा करण, राघव के दादाजी थे। उक्त जानकारी पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश भोलीराम जी दवे एवं श्री आशीष लेहरूलाल जी बागोरा ने पालीवाल वाणी को दी।

● श्रद्वाजंलि : वरिष्ठ समाजसेवक श्री भंवरलाल जी पुरोहित को पालीवाल ब्राह्मण समाज, पालीवाल वाणी समाचार पत्र, संस्था दवे ग्रुप, इंदौर मेरी पहचान सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

● विशेष आग्रह : जनहित में प्रिय जनों से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के आदेशों का पालन एवं सहयोग प्रदान करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें