📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
इंदौर

पद्मश्री से सम्मानित श्री श्याम सुंदर पालीवाल का श्री सांवरिया रामायण मंडल ने किया भव्य स्वागत

📅 18 December 2021, 02:06 AM • ✍️ Anil bagora, Sunil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पद्मश्री से सम्मानित श्री श्याम सुंदर पालीवाल का श्री सांवरिया रामायण मंडल ने किया भव्य स्वागत
पद्मश्री से सम्मानित श्री श्याम सुंदर पालीवाल का श्री सांवरिया रामायण मंडल ने किया भव्य स्वागत

इंदौर : पद्मश्री से सम्मानित राजसमंद जिले के पिपलांत्री गांव निवासी श्री श्यामसुंदर पालीवाल के इंदौर में प्रथम बार नगर आगमन पर नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया. 

पत्थरों की भूमि को हरियाली से सजाकर एक सुखे गांव पिपलांत्री में परिवर्तित करने वाले पद्मश्री से सम्मानित और पालीवाल ब्राह्मण समाज के गौरव, परम आदरणीय श्री श्याम सुंदर पालीवाल का श्री सांवरिया रामायण मंडल की टीम द्वारा गोविंद कॉलोनी, इंदौर में विशेष रूप से आयोजिक एक कार्यक्रम में पुष्प माला, शाल, श्रीफल भेंटकर भव्य स्वागत किया गया. 

श्री सांवरिया रामायण मंडल

इस अवसर पर सर्वश्री विधायक संजय शुक्ला, ब्राह्मण गौरव सर्वेश तिवारी, मालव भारती विद्यालय से रामनारायण मिश्रा, पालीवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम दवे, पालीवाल समाज के अध्यक्ष मुकेश जोशी, सहकोषाध्यक्ष ललित पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य धर्मनारायण पुरोहित, इंदौर सीए संस्थान के सीए जतिन व्यास, पालीवाल वाणी समाचार पत्र से अनिल बागोरा, श्री सांवरिया रामायण मंडल के अध्यक्ष एवं पालीवाल गौरव के संपादक सुरेश दवे, सचिन व्यास, घनश्याम जोशी, शंकर जोशी, शुभम व्यास, सौरभ व्यास, विशाल पुरोहित, मेवाड़ सांस्कृतिक मंच एवं प्रभात किरण के शेखर बागोरा, संगमेश्वेर महादेव भक्त मंडल के पंडित जी विजय पुरोहित, श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के संतोष जोशी विशेष रूप से मौजूद थे. इस कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित श्री श्याम सुंदर पालीवाल द्वारा मालव भारती स्कुल के नन्हें, मुन्ने विद्यार्थियों के साथ मौजूद सम्मानियजनों को तेजस्वी मेवाड़ी भाषा में अपने उद्बोधन में समाज सेवा कार्य करने हेतु स्वजनों को प्रेरित किया. श्री सांवरिया रामायण मंडल के सचिव श्री सचिन व्यास ने आभार माना. 

श्री सांवरिया रामायण मंडल

श्री सांवरिया रामायण मंडल

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें