📅 Monday, 28 September 2026 | 10:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज भवन चल रही श्रीमद् भागवत कथा में छाया हर्ष का वार्तावरण

📅 27 July 2019, 01:49 PM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil bagora...✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज भवन चल रही श्रीमद् भागवत कथा में छाया हर्ष का वार्तावरण
पालीवाल समाज भवन चल रही श्रीमद् भागवत कथा में छाया हर्ष का वार्तावरण

इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के युवा समाजसेवी श्री हेमंत देवीलाल दवे, प्रसिद्व सुफी गायक श्री कपिल पुरोहित ने पालीवाल वाणी को बताया कि ब्रह्मलीन श्री औंकार जी दवे, धर्मपत्नि ब्रह्मलीन श्रीमती चुन्नीबाई दवे, ब्रह्मलीन श्री रामचंद्र जी पुरोहित की पवन स्मृति ओर श्रावण मास में श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में सर्वब्राह्मण युवा संगठन के तत्वाधान में श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज धर्मशाला, 42, जूना तुकोगंज हेमिल्टन रोड इंदौर पर दिनांक 22 से शुरू हुई भागवत कथा का कल अंतिम दिन 28 जुलाई रहेगा।

प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक श्री विवेक आनंद बाबाश्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान श्रोताओं को कराया. पुरे समय पालीवाल समाज का हर्ष का वार्तारण छाया रहा। बहुत कम मौके आते जब इतनी मधुर वाणी से श्रोत्राजन श्रीमद् भागवत कथा का भाव विभोर होकर सुन रहे है। सभी ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठन एवं सभी वैष्णव भक्त तथा समाज बंधुओं से सादर निवेदन है इस दिव्य आयोजन में आप सभी विशेष रूप से पधार कर श्रीमद् भागवत कथा का आनंद प्राप्त करें। पालीवाल समाज भवन का पुरा पांडाल मातृशक्ति की शक्ति से खचाखच भर पड़ा था, वही समाज के कई समाजसेवियों श्री आनंद बाबाश्री का स्वागत कर सम्मान से नवाजा। कथा में कई समाजसेवी, युवा, ओर मातृशक्ति पुरे समय अपनी सेवाएं दे रहे है। कथा वाद श्री आनंद बाबाश्री का भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

● आज होगा रूकमणी विवाह

रुक्मणी विदर्भ देश के राजा भीष्म की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी जी का अवतार थी। रुक्मणी ने जब देवर्षि नारद के मुख से श्रीकृष्ण के रूप, सौंदर्य एवं गुणों की प्रशंसा सुनी तो उसने मन ही मन श्रीकृष्ण से विवाह करने का निश्चय किया। आज उसी प्रसंग पर रूकमणी का विवाह श्री कृष्ण भगवान से होगा।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- sunil paliwal-Anil bagora...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें