📅 Friday, 18 September 2026 | 08:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.60 ▼ -21.90 (-0.03%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +53.00 (+0.23%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,900 🥈 चांदी (1kg): ₹248,300 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
इंदौर

नागदा में इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री प्रवीण जोशी को किया राष्ट्रीय नारद पत्रकारिता से सम्मानित

📅 20 January 2020, 12:20 PM ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नागदा में इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री प्रवीण जोशी को किया राष्ट्रीय नारद पत्रकारिता  से सम्मानित
नागदा में इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री प्रवीण जोशी को किया राष्ट्रीय नारद पत्रकारिता से सम्मानित

इंदौर। इंदौर में पत्रकारिता के क्षेत्र में धूमकेतु की तरहा हमेशा चमकने वाला पालीवाल समाज के सर्वश्रेष्ठ पत्रकार श्री प्रवीण गणेशराम जी जोशी (झालों की मंदार) को सामाजिक संस्था अभिरुचि विचार मंच द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में राष्ट्रीय नारद पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया। नागदा के ग्रेसिम खेल परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि ग्रेसिम के उपाध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह रघुवंशी, एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ,डॉ.इंदु सिंह, डीके शर्मा मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र मीणा संस्था अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, सचिव अतुल मालपानी और एडवोकेट संजीव मिश्रा विशेष रूप से मौजूद थे। श्री प्रवीण जोशी को दुपट्टा पहना कर श्रीफल, देवी सरस्वती की तस्वीर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने सम्मान के प्रत्युत्तर मे श्री प्रवीण जोशी ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं होकर भाषाई पत्रकारिता का है, जिसे मैं समाज सेवा के रूप में 31 वर्षों से लगातार कर रहा हूं। उल्लेखनीय है कि श्री प्रवीण जोशी पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे ज्यादा सक्रिय है। उन्होंने विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दी है। वर्तमान में वे मासिक पत्रिका अर्पण समर्पण के कार्यकारी संपादक है एवं पालीवाल वाणी में अपनी निरंतर सेवाएं निःशुल्क दे रहे है वही विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के मीडिया प्रभारी भी है। साथ ही वे साहित्य, खेल, कला और राजनीति विषय पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन शरद गुप्ता ने किया एवं आभार माना डा.सुरेंद्र मीणा ने। 

● पालीवाल समाज ने श्री प्रवीण जोशी को बधाई दी

श्री प्रवीण जोशी को सम्मानित करने पर पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष मुकेश जोशी, सचिव राकेश जोशी, कोष मंत्री रमेश उपाध्याय, सहकोष मंत्री ललित पुरोहित, पालीवाल महासभा अध्यक्ष नारायण जोशी (दादा), श्याम जोशी, मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी अध्यक्ष जसराज मेहता, सचिव गणपत मेहता, नवयुवक मंडल अध्यक्ष सुरज जोशी, अखिलेश जोशी, नितिन जोशी, मनीष जोशी (बंटी) कैलाश पालीवाल, मनोज जोशी (दरबार), हीरालाल जोशी (पप्पु भैया), पंड़ित भरत पालीवाल (भानू), रोहित पालीवाल, राजेश जोशी, शैलेन्द्र जोशी, उमेश पुरोहित, सुखलाल जोशी, वासुदेव पुरोहित, यशवंत पुरोहित, आशीष जोशी, नितीन जोशी, महेश जोशी, रोशन जोशी, प्रिंस जोशी, शरद जोशी, नितेश जोशी, अनिल पुरोहित, कपिल जोशी सहित पालीवाल वाणी समाचार पत्र की ओर से हार्दिक बधाई दी। 

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil Paliwal-Anil Bagora... ✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें