📅 Wednesday, 23 September 2026 | 10:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,724.67 ▲ +195.59 (+0.26%) निफ्टी 50: 23,410.50 ▲ +81.50 (+0.35%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,080 🥈 चांदी (1kg): ₹250,700 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
इंदौर

ब्रिलियंट हायर सेकेण्डरी स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया

📅 30 January 2025, 10:26 AM ✍️ Anil Bagora ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्रिलियंट हायर सेकेण्डरी स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया
ब्रिलियंट हायर सेकेण्डरी स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया

इंदौर. 

हमारे देश का 76वा गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व ब्रिलियंट हायर सेकेण्डरी स्कूल में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य श्री इशीत कुमार मालवी ने सर्व प्रथम राष्ट्र ध्वज फहराया, पश्चात सलामी दी गई।

कार्यकम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने उद्बोधन में श्री इशित कुमार ने सभी ७६ वे गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बताया कि हमने भारत देश में जन्म लिया हम सभी बहुत भाग्यशाली है, उन्होंने भारत देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि हमें अपनी भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए।

उप प्राचार्य श्री राजेश कोडवानी ने भारतीय संविधान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।कार्यकम में विशेष रूप से भारत स्काउट गाइड के ट्रेंड कमिश्नर डॉ संजय कुमार उपस्थित थे। उन्होंने अपने सार गर्भित उद्बोधन में विशेष रूप से यह बताया कि भारत के नागरिक अपने अधिकार के लिए तो तत्पर रहते है पर देश के प्रति उनके क्या कर्तव्य है? क्या वे ईमानदारी से निभा रहे हैं? उन्होंने बताया आजकल माता पिता ही ज्यादातर नियम विरुद्ध कार्य करते हैं, यदि सरकार का नियम है कि 18 वर्ष से छोटा बच्चा टू व्हीलर बिना लाइसेंस के नहीं चलाएगा, परंतु आज अधिकतर बच्चे बिना लाइसेंस, हेलमेट के वाहन चलाते है. तो ये कर्तव्य की भावना घर से प्रारंभ करना होगी।

आज सामान्य तह हमारे राष्ट्रीय पर्व सिर्फ सरकारी कार्यालयों, राजनेताओं, ओर विद्यालयों तक सीमित रह गया है, भारत के हर नागरिक का फर्ज है कि अन्य धार्मिक, सामाजिक पर्व की तरह ही ये राष्ट्रीय पर्व भी मनाए। इसके लिए देश प्रेम की आंतरिक भावना, स्वअनुशासन अत्यंत जरूरी है,यह तभी होगा जब सभी विद्यालयों में सैनिक शिक्षा अनिवार्य की जावेगी। उन्होंने अपने बारे में बताया कि कक्षा 6 टी से लेकर आज तक वे स्काउट से जुड़े है, उन्होंने एनसीसी भी स्कूल कॉलेज में की है।जो कि व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने और देशप्रेम के लिए अत्यंत जरूरी है।

कार्यकम का संचालन श्री विशाल यादव ने किया आभार श्रीमती राखी नैनानी ने व्यक्त किया।कार्यक्रम पश्चात विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं हेतू स्नेह भोज का आयोजन किया गया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें