📅 Tuesday, 15 September 2026 | 06:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,440 🥈 चांदी (1kg): ₹239,300 ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
इंदौर

वकील पर रेप का केस, तलाक की पीड़िता ने लगाया आरोप

📅 22 January 2022, 07:51 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वकील पर रेप का केस, तलाक की पीड़िता ने लगाया आरोप
वकील पर रेप का केस, तलाक की पीड़िता ने लगाया आरोप

इंदौर : एक महिला ने थाने पर तलाक के लिए पैरवी करने वाले वकील पर रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है. महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता बाणगंगा क्षेत्र की रहने वाली है. उसका कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था, जिसकी पैरवी करने वाले वकील शैलेंद्र जैन निवासी पटेल मार्ग शुजालपुर ने उसे शादी का झांसा दिया और रेप किया. रेप के एक अन्य मामले में एमजी रोड पुलिस ने बताया कि सियागंज स्थित नाहटा कोचिंग में पढऩे वाली एक छात्रा की अहमद फैज निवासी आदर्श नगर देवास से दोस्ती थी. उसने छात्रा को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. छात्रा दूसरे शहर की रहने वाली है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें