गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देव नारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा : समाजजनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा
श्याम नगर एनेक्स में हुई मंदिर की स्थापना : मंत्री विजयवर्गीय रहे मौजूद
अनिल पुरोहित
इंदौर. श्याम नगर एनेक्स स्थित गुर्जर समाज मांगलिक भवन परिसर में गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देव नारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई.
इंदौर महानगर गुर्जर परिषद के अध्यक्ष कैप्टन प्रेम सिंह गुर्जर ने बताया कि समाज की धर्मशाला निर्माण के बाद भगवान देव नारायण का मंदिर और छात्रावास प्रस्तावित था. जिसमें मंदिर स्थापना का कार्य संपन्न हुआ. मूर्ति अनावरण के अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित थे. मूर्ति अनावरण के बाद गुर्जर समाज के सैकड़ों लोग भगवान देवनारायण की शोभायात्रा में शामिल हुई.
शोभायात्रा श्याम नगर एनेक्स से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर धर्मशाला स्थित मंदिर पर पहुंची. इस मौके पर महिला अध्यक्ष कमला गुर्जर, कैप्टन निर्भय सिंह गुर्जर, देव सेना अध्यक्ष नासिर कंसाना गुर्जर, धीर सिंह रिहाना, सूबेदार सिंह गुर्जर, आर आर गुर्जर, मान सिंह गुर्जर, देवेंद्र सिंह गुर्जर, विजेंद्र सिंह गुर्जर, डॉ. आर आर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज