📅 Friday, 18 September 2026 | 06:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,070 🥈 चांदी (1kg): ₹247,800 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

पंडित वीरेन्द्र शर्मा को ब्राह्मण श्री अलंकरण से किया सम्मानित-सवा पांच लाख की छात्रवत्ति वितरित

📅 09 September 2019, 06:07 AM ✍️ Sunil Paliwal-Anil bagora...✍ ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पंडित वीरेन्द्र शर्मा को ब्राह्मण श्री अलंकरण से किया सम्मानित-सवा पांच लाख की छात्रवत्ति वितरित
पंडित वीरेन्द्र शर्मा को ब्राह्मण श्री अलंकरण से किया सम्मानित-सवा पांच लाख की छात्रवत्ति वितरित

इंदौर। सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर के सचिव पंड़ित विकास अवस्थी, पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के युवा तरूणाई श्री विशाल पालीवाल (कामा) ने पालीवाल वाणी को बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा सहयोग प्रदान किया गया।

इस वर्ष यह राशि 1000 से बढ़ाकर 1600 कर दी गई है। 323 बच्चों के बीच करीब सवा 5 लाख रूपए की सहायता राशि वितरित की गई। इस अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए समाज द्वारा प्रतिवर्ष किसी एक ब्राह्मण संगठक-सेवक का सम्मान ब्राह्मण श्री अलंकरण प्रदान करके किया जाता है। इस वर्ष का सम्मान वरिष्ठ समाजसेवी पंडित वीरेंद्रजी शर्मा को दिया गया। जो सबके लिए गौरवान्वित करने वाली बात रही। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाज इंदौर के संयोजक सत्यनारायण सत्तन, समाज रतलाम के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जोशी, समाज खरगोन के अध्यक्ष सुनील शर्मा, समाज सोनकच्छ के पूर्व अध्यक्ष अशोक दुबे, विधायक संजय शुक्ला, समाज के अध्यक्ष योगेश मिश्रा (मुन्ना भैया), प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रहलादकिशोर मिश्रा, रामचंद्र वैदिक, पूर्व महापौर उमशशि शर्मा, नगर निगम एमआईसी सदस्य दिलीप शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।

मनोज शर्मा की तकलीफ को दुर करेगे योगेश मिश्रा

मंच से जब समाज के मनोज शर्मा की आंखें चले जाने से इलाज में मकान गिरवी रखने की तकलीफ सामने रखी गई तो समाज अध्यक्ष योगेश मिश्रा (मुन्ना भैया) ने उसका मकान अपने मित्रों के आर्थिक सहयोग से छुड़ाने का विश्वास दिलाया। मौजूद कई लोगों ने वहां आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई वही विधायक संजय शुक्ला द्वारा 51000 रूपए शिक्षा सहयोग प्रकोष्ठ में दिए गए।

paliwalwani

paliwalwani

अतिथियों का हुआ खुब स्वागत-मेहनत रंग लाई

अतिथि स्वागत सर्वश्री अभय तिवारी, राजेश शर्मा, मनीष शर्मा, विशाल पालीवाल, प्रमोद दुबे, राहुल अवस्थी, राजेश तिवारी अनिल जोशी, सत्यम त्रिपाठी ने किया। परिषद के साथियों ने भी इस आयोजन में बहुत सहयोग किया। जिसमें सर्वश्री सूरज जोशी, लोकेश शर्मा, आशीष पाठक, सोनू अवस्थी, विष्णु शर्मा, परमानंद उपाध्याय, निलेश दवे, आदर्श मिश्रा उल्लेखनीय है। नीलेश तिवारी और हमारे राजेश भाई के मित्र पंडित जी का विशेष योगदान रहा। चेक वितरण जैसे महत्वपूर्ण काम की जवाबदारी अंकित त्रिवेदी को थी किंतु रात को अचानक उनकी बुआजी का देहांत होने के कारण उन्हें परिवार को लेकर भोपाल निकलना था फिर भी वह सुबह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। वितरित होने वाले सारे चेक के साथ नैतिक जिम्मेदारी सबको समझाने के बाद परिवार को लेकर भोपाल निकले। शिक्षा सहयोग और पंडित वीरेंद्रजी शर्मा के संबंध में जानकारी विकास अवस्थी ने दी। लालजी भैया ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया। आभार युवा परिषद के समन्वयक और इस कार्यक्रम के रचनाकार कन्नू मिश्रा ने माना।

paliwalwani

paliwalwani

पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें