Paliwal News : भारतीय बेसबॉल टीम में श्री युवराज व्यास खिलाड़ी एवं श्री अंकित जोशी कोच मनोनित : जापान के लिए टीम रवाना
इंदौर.
अंडर 12 भारतीय बेसबॉल टीम में श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री लक्ष्मीनारायण जी व्यास (ग्राम. खांखला) के पोते श्री युवराज पिता सुमित व्यास एवं ब्रह्मलीन श्री प्रेमशंकर जी जोशी (ग्राम. आमली-सेगड़िया) के पोते श्री अंकित पिता राजेश जोशी कोच के रूप में चयन हुआ.
यह टीम 23 से 29 नवंबर 2024 तक मात्सूयामा, जापान में होने वाली अंडर - 12 11th BFA एशियन बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी. इस स्पर्धा में भारत, जापान, चीन, फिलीपींस, कोरिया, चाइनीज ताइपे, हांग कांग चीन और थाईलैंड देश की टीम भाग ले रही हैं.
भारतीय बेसबॉल टीम के कोच एवं खिलाड़ी के रूप में चयनित होने पर मध्यप्रदेश बेसबॉल संगठन, इंदौर जिला बेसबॉल संगठन एवं इंदौर बेसबॉल क्लब के राकेश चौधरी, गिरीश उपाध्याय, विश्वास खेर, किशन पुरोहित, हर्षदीप चौहान, मयंक श्रीवास, शैलेंद्र सिंह चंदेल एवं पालीवाल समाज के विभिन्न संगठनों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी. उक्त जानकारी श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के भंडार मंत्री श्री धर्मनारायण पुरोहित एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्य श्री मुकेश उपाध्याय ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर के तीन प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित : पुराना एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर पर लागू होगा प्रतिबंध
कोली समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 को थाणे महाराष्ट्र में, प्रकाश महावर थाणे के लिए होंगे रवाना : 55 साल का सफर" स्मारिका का होगा विमोचन : बनेगी महत्वपूर्ण दस्तावेज