शादी के बंधन में बंधे पलक मुछाल-मिथुन
इंदौर : मशहूर सिंगर पलक मुछाल और संगीतकार मिथुन शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने निजी समारोह में करीबी लोगों के बीच सात फेरे लिए. इस शादी से पहले दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. यह समारोह काफी सादगी भरे अंदाज में हुआ. शादी के बाद अब दोनों ने फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हस्तियों के लिए एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी है.
इस समारोह में सोनू निगम और जावेद अली अपने परिवार के साथ पहुंचे. उनके अलावा रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, क्रिकेटर स्मृति मंदाना, सिंगर कैलाश खेर, मनोज मुंतशिर, नीति मोहन, पार्थ समथान, रश्मि देसाई, अरमान मलिक और भूषण कुमार भी इस नए जोड़े को बधाई देने के लिए रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे.
बता दे : पलक मुछाल अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों में अपनी जादुई आवाज दे चुकी हैं. वहीं मिथुन ने बतौर संगीतकार इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है. उन्होंने दर्जनों ऐसे गाने कंपोज किए हैं, जिन्हें आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था एवं सकारात्मक छवि बनाए रखने कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज की पंचायतों ने निगम प्रशासन को दिया सहयोग का आश्वासन
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा आयोजित सुगंध दशमी पर मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित