श्री पुंजराज पटेल सामाजिक सेवा समिति का आयोजन : शिव चालीसा का हो रहा घर-घर वितरण
श्रावण मास में बैल पत्र व शिव चालीसा का हो रहा घर-घर वितरण
एक लाख घरों तक पहुंचने का रखा लक्ष्य, वृक्षारोपण करने का संदेश भी दे रहे कार्यकर्ता
इंदौर :
श्री पुंजराज पटेल सामाजिक सेवा समिति द्वारा श्रावण माह में देपालपुर विधानसभा की कालोनियों व क्षेत्रों में बैल पत्र पौधा एवं शिव चालीसा का वितरण युवाओं द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत अलग-अलग समितियां भी बनाई गई है। प्रत्येक रहवासियों को वृक्षारोपण के संकल्प के साथ यह वितरण किया जा रहा है।
श्री पुंजराज पटेल सामाजिक सेवा समिति अध्यक्ष रामेश्वर गुड्डा पटेल ने पालीवाल वाणी को बताया कि विधानसभा देपालपुर की सभी कालोनियों व क्षेत्रों में बैल पत्र पौधा एवं शिव चालीसा का वितरण प्रत्येक घरों में किया जा रहा है। शनिवार को समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गांधी नगर एवं छोटा बांगड़दा क्षेत्र के घरों पर इसका वितरण किया।
1 लाख लोगों को बांटेंगे बैल पत्र पौधा व शिव चालीसा
रामेश्वर गुड्डा पटेल ने बताया कि देपालपुर विधानसभा की सभी कालोनियों व क्षेत्रों में इसका वितरण किया जाएगा। शुरूआती दौर में 1 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। भगवान शिव के प्रति लोगों की आस्था व श्रद्धा को देखते हुए बैल पत्र पौधा एवं शिव चालीसा का वितरण किया जा रहा है। अभी तक खंजरपुरा, पालिया, गुडर, जमगोदा, भीड बड़ोली, सुनाला, करजोदा, कटकोदा, अटाहेड़ा, बिरगोदा, गोकलपुर, फरकोदा, मेंढक़वास, पलसोड़ा, चितौड़ा, पितावली, खेड़ी, कड़ोदा, कई सहित गांवों में इसका वितरण किया जा चुका है।
मंदिर से लेकर घरों में गूंजा ओम नमः शिवाय. रामेश्वर गुड्डा पटेल ने बताया कि पवित्र श्रावण माह में बैल पत्र पौधा एवं शिव चालीसा वितरण का अपना महत्व होता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य