प्रधानमंत्री का 71 वां जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान ‘‘नमो उपवन’’ कार्यक्रम के तहतं 71-71 पौधे लगाये
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नमो उपवन कार्यक्रम के प्रभारी अश्विनी शुक्ल एवं गंगाराम यादव ने पालीवाल वाणी को बताया कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न सेवा कार्य करते हुए जरूरत मंदों के बीच मनाया जा रहा है. नमो उपवन कार्यक्रम के अंतर्गत आज भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा 71-71 पौंधे लगाकर आगे उनके संभालने की भी जवाबदारी प्रमुख कार्यकर्ताओं को सौंपी गई. गुरू गोविन्दसिंह मंडल के अमितेष नगर उद्यान में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, मधु वर्मा, रवि पटवारी, आशीष हार्डिया, रामायण मंडल नंदा नगर बीमा अस्पताल में विधायक रमेश मेंदोला, सुरेश कुरवाडे, पिन्टू चौधरी, गायत्री गोगडे, मनीष जैन, भैयू शर्मा, शहीद भगतसिंह मंडल में पंचकुईया मुक्ति मार्ग उद्यान मैदान गोपीकृष्ण नेमा, सुधीर देडगे, हेमेन्द्र झिनीवाल, लक्ष्मीबाई मंडल में कमला नेहरू उद्यान कमला नेहरू कालोनी में गोलू शुक्ला, नितीन कश्यप, राहुल जायसवाल, द्वारा पौधारोपण किया जायेगा.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य