📅 Wednesday, 09 September 2026 | 09:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▲ +0.00 (+0.00%) निफ्टी 50: 23,509.20 ▼ -125.90 (-0.53%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,340 🥈 चांदी (1kg): ₹222,900 ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

राधास्वामी आश्रम में कोविड सेंटर के लिए हुई नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

📅 17 April 2021, 01:43 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राधास्वामी आश्रम में कोविड सेंटर के लिए हुई नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
राधास्वामी आश्रम में कोविड सेंटर के लिए हुई नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

इंदौर । मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों से हाहाकार मचा हुआ है। राज्य के कई शहरों में कोरोना से हालात बेकाबू हो चुके हैं। इनमें इंदौर का भी नाम शामिल है। इंदौर में बढ़ते मामलों के बीच जिला प्रशासन ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास मैदान को कोविड केयर सेंटर में बदल दिया है। इस कोविड केयर सेंटर में व्यवस्था बनाए रखने और सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने 12 नोडल ऑफिसर्स नियुक्त किए जिन्हे मेडिकल ज़रूरतों को पूरा करने से लेकर लाइट, सफाई आदि महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गयी है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो । इस कोविड केयर सेंटर में 10 ब्लॉक होंगे, जिसमें हर ब्लॉक में 50 बेड की व्यवस्था की जाएगी। इस तरह पहले चरण में 500 बेड और दूसरे चरण में 1000 बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। अगर आगे भी बेड की संख्या को बढ़ाने की जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया जाएगा। आगे इसे 2000 तक किया जा सकता है। इसके अलावा यहां पर मरीजों के लिए दवा और खानपान की व्यवस्था भी होगी। 

radha swami satsang covid hospitalradha swami satsang covid hospital

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें