📅 Tuesday, 15 September 2026 | 11:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,628.57 ▼ -153.19 (-0.20%) निफ्टी 50: 23,328.15 ▼ -69.95 (-0.30%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,720 🥈 चांदी (1kg): ₹237,800 ☁️ उज्जैन: 27°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने एक फोन पर पहुंचाई आर्थिक मदद

📅 16 April 2022, 10:55 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने एक फोन पर पहुंचाई आर्थिक मदद
राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने एक फोन पर पहुंचाई आर्थिक मदद

इंदौर : राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जोशी ने बताया कि श्री हनुमान जयंती महोत्सव के पर्व पर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने जरूरतमंद बच्चों को मदद करने की एक छोटी सी पहल की है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी. प्रवीण भार्गव के एक फोन पर ग्वालियर में केसी वन में पढ़ रही बालिका श्रद्वा भार्गव को संपूर्ण पढ़ाई का खर्चा वहन करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने ली हैं.

श्रद्वा भार्गव एक छोटी सी बालिका है, लेकिन उसके सपने ऊंची उड़ान की तरहा हैं. लेकिन उसके पिता गार्ड की नौकरी करते है. उनके पास इतनी तनखाह नहीं आती है कि उसे अपनी जिम्मेदारी से पढ़ा सके. विगत दिनों इंदौर में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के आयोजन की गूंज ग्वालियर में सुनाई दी थी. उसी की तलाश में प्रदेश अध्यक्ष से पिता ने फोन लगाकर अपनी मजबूरी बताई थी. एक पिता का दर्द राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने अपना दर्द समझ कर मदद करने का पूरा भरोसा दिलाया. हनुमान महोत्सव पर श्रद्वा प्रवीण भार्गव को काफी, किताब दिलाकर राहत पहुचाई वही उसकी वार्षिक पढ़ाई की फीस भी जमा कराई जा रही हैं ताकि कोई भी बच्चा फीस की कमी के चलते उसकी पढ़ाई अधूरी ना छूट जाए. सहयोग राशि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री पंड़ित योगेन्द्र जी मंहत एवं पालीवाल वाणी समूह,  राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी, अनिता जोशी, नीता शर्मा, सुखलाल जोशी, प्रहलाद जोशी, नीना जोशी, मोहित पारिख, पं. अखिलेश जोशी, इत्यादि का विशेष रूप से योगदान रहा. विशेष रुप से संगठन ने पं.योगेन्द्र जी महंत ओर  पालीवाल वाणी समूह का आभार माना.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें