इंदौर सांसद शंकर लालवानी के बंगले पर नाबालिग ने खाया ज़हर
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के मनीषपुरी स्थित निवास पर एक युवक ने जहर खा लिया। इस घटना से हड़कंप मच गया। तत्काल उक्त युवक को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। एमवायएच के सुरक्षाकर्मियों ने घटना का कवरेज करने से मीडिया को रोकने का भी प्रयास किया। जिस युवक ने जहर खाया उसका नाम सुजल पिता विजय सिंह बताया गया है। वह 12 वी की पढ़ाई कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक युवक के पिता सांसद लालवानी के ड्राइवर हैं। युवक ने जहर क्यों खाया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाजपा सांसद शंकर लालवानी के मनीष पूरी स्थित बंगले पर एक कर्मचारी के नाबालिग बेटे ने ज़हर खा लिया है। इलाज के लिए गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। मीडियाकर्मियों को बंगले के अंदर जाने से पुलिस ने रोका। साथ ही नाबालिग के परिवार से भी मीडिया को सांसद समर्थक बात करने नहीं दे रहे है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
दिल्ली के लाल किला मैदान में गूंजेगा वैराग्य का जयघोष - 25 अक्टूबर को इतिहास रचेगी भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा
सकल जैन समाज ने 20 वर्ष की सजा व कड़े कानून की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन : मंदिरों में चोरी और ग्रंथों की बेअदबी पर फूटा आक्रोश
आस्था के नाम पर बेजुबानों की हत्या बंद हो : राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने पशुबलि पर पूर्ण प्रतिबंध की उठाई मांग
ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा 2 दिवसीय विद्वान गोष्ठी का भव्य समापन - रविन्द्र नाट्य गृह में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह